लखनऊ। बिजली संकट को लेकर देश में चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन उप्र में अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजली संकट से निपटने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश में बिजली संकट की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-09 के साथ बैठक की और अधिकारियों को प्रदेश के सभी 75 जिलों में रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए है।
Also Read : UP News : पति ने नहीं दिलवाया नया मोबाइल तो पत्नी ने नाराज होकर खाई चूहेमार दवाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उप्र को केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव मदद मिल रही है। उप्र के सभी बिजली उत्पादक केन्द्रों में कोयला मांग को वरीयता पर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरी हो तो कोयला खदानों से सभी पावर प्लांट तक कोयला ढुलाई रेल मार्ग के साथ-साथ सड़क मार्ग से भी की जाए।
Also Read : Weather News : भीषण गर्मी के साथ बारिश का भी अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में अभी सुधार की बहुत जरूरत है। आने वाले दिनों में ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बिजली बिक बकाया है। इसको देखते हुए बिजली बिल के समय से भुगतान के लिए उपभोक्ता को प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों ाके निर्देश दिए कि ओवरबिलिंग, फाल्स बिल और विलंब से बिल दिया जाने से उपभोक्ता को परेशान आती है। इस व्यवस्था में सुधार करने के साथ ही बिलिंग और कलेक्शन की स्थिति को बेहतर बनाते हुए इसको बढ़ाया जाए।

