रैन बसेरों और अलाव की हो सुचारु व्यवस्था, मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेशरैन बसेरों और अलाव की हो सुचारु व्यवस्था, मुख्यमंत्री योगी ने दिए...

Date:


रैन बसेरों और अलाव की हो सुचारु व्यवस्था, मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतलहर के दृष्टिगत प्रदेश में रैन बसेरों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शहरी व ग्रामीण इलाकों में सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सर्दी के मौसम में कोहरे आदि के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक अपने जनपद के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में सुरक्षित आवागमन के लिए सभी जरुरी प्रबन्ध सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने एम0एस0पी0 के अन्तर्गत धान खरीद कार्य को पूरी तेजी से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का 72 घण्टे के अन्दर भुगतान सुनिश्चित कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसे ध्यान में रखते हुए समस्त धान क्रय केन्द्र समय से भुगतान करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार द्वारा अभ्युदय योजना के संचालन का निर्णय लिया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं को इस योजना के माध्यम से निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने अभ्युदय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी व्यवस्थाएं तेजी से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...