Site icon Buziness Bytes Hindi

UP CM Yogi Adityanath: पांच घंटे मेरठ में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ, ये है सुरक्षा का पूरा प्लान

सीएम योगी आज मेरठ के दौरे पर आ रहे हैं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10ः30 बजे मेरठ पुलिस लाइन हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी पुलिस लाइन में कूड़ा गाड़ियों व इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वो वहां से कमिश्नरी सभागार पहुंचेगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में करीब एक हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जिसमें एएसपी और सीओ स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। कमिश्नरी सभागार में भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक करेंगे। उसके बाद मंडलीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री समीखा बैठक के दौरान हर घर तिरंगा और गन्ना भुगतान सहित मंडल में चल रही विकास परियोजनाओं और योजनाओं का प्रस्तुतिकरण देखेंगे। मेरठ के अलावा मंडल के अन्य जिलों के अधिकारी समीक्षा बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक के बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्रों को टैबलेट वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

Read also: CM Yogi Adityanath Meerut Visits: मेरठ दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी को मिली कमिया तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज

कमिश्नरी में मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री का फोकस गन्ना भुगतान समीक्षा और किसान संबंधी योजनाओं की वास्तु  स्थिति की जानकारी करेंगे। इसके अलावा अमृत सरोवर,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल, प्रधानमंत्री स्वनिधि, जल जीवन मिशन,टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण,  पीएम आवास, कोरोना टीकाकरण, आईजीआरएस, घरौनी वितरण, स्कूल चलो अभियान,  रोजगार सृजन, की मंडल में स्थिति की जानकारी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था काफी पुख्ता की गई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में छह एएसपी, 36 सीओ, 50 सब इंस्पेक्टर, 500 सिपाही और 100 ट्रैफिक कास्टेबल की ड्यूटी लगाई है। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव को अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एसपी सिटी विनीत भटनागर को भी जिम्मेदारी दी गई है। एडीजी राजीव सभरवाल ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में एसएसपी से पूरी जानकारी की है।

Exit mobile version