लाइफस्टाइल डेस्क। Chicken Ka Soup – सर्दियों में अलग-अलग सब्जियों का सूप बनाकर हर किसी को पसंद होता है, क्योकि ये हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर आप सब्जियों के सूप से बोर हो चुकी हैं, तो चिकन सूप को ट्राई करें। आज हम आपको ये ही बताएगे की इसे कैसे बनाया जाए।
चिकन सूप सामग्री
चिकन 200 ग्राम, बारीक कटा हुआ 1 प्याज, लहसुन- अदरक का पेस्ट 2 चम्मच, 3 इलायची, 1 चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च 6, तेजपत्ता 1, तेल 4 चम्मच, 1 कटा हुआ टमाटर और हरा धनिया 1 कप।
चिकन सूप रेसिपी (Chicken Ka Soup)
पहले चिकन को अच्छी तरह से साफ कर लें और धोकर सूखने के लिए छोड़ दें, फिर कुकर को गैस पर रखें और 4 चम्मच तेल डालकर गर्म होने दें। तेल गर्म हो जाए तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, लौंग, काली मिर्च, तेजपत्ता, इलायची डालकर भून लें। प्याज हल्की ब्राउन हो तब उसमे कटा हुआ लहसुन और अदरक का पेस्ट डाल दें।
अब चिकन डालकर 5 मिनट तक लगातार चलाते हुए भून लें और 2 कप पानी डालें और स्वादानुसार नमक, हल्दी, कटा हुआ हरा धनिया और कटा हुआ टमाटर डाल दें। फिर कुकर बंद करके 2 से 3 सीटी आने तक सूप को हल्की आंच पर पकने दें।
सीटी आने के बाद गैस बंद कर देखे की वे अच्छी तरह से पक गया है या नहीं। बस तैयार है गरमा-गरम चिकन सूप, इसे हरा धनिया डालकर सर्व करें। (Image/Pixabay)
