Chhindwara Marathon – 20 मई को ओलम्पिक स्टेडियम के मीटिंग हाॅल में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद कुमार चौरागड़े की अध्यक्षता में जुलाई में आयोजित होने वाली ‘छिंदवाड़ा मैराथन’ दौड़ के बारे में चर्चा करने हेतु बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की पहली माउंट एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही भावना डेहरिया, विश्वामित्र अवार्डी के.आर.तिवारी, इन्द्रजीत सिंह बैस, जिला खेल अधिकारी आर.आर. नागले, एच.एस. झिरवार, जावेद खान, विक्रात यादव, डाॅ. सर्वोत्तम ठाकुर, लतीफ खान, संजय चाटे, मिनाक्षी भारद्वाज, जैनुल सिद्धकी प्रमुखता से उपस्थित थे।
आयोजन की संयोजक पर्वतारोही भावना डेहरिया ने आयोजन के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान कर सभी खेल संघों से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने बताया कि मैराथन दौड़ में 16 वर्ष से अधिक उम्र के लोग भाग ले सकते हैं। रन फॉर फिटनेस और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए होने वाला यह मैराथन तीन कैटेगरी 5, 11 व 21 कि.मी. की होनी है।
भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आयोजन समिति की ओर से टी-शर्ट व ई सर्टिफिकेट प्रदान किये जावेंगे। साथ प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्तकर्ताओं को नगद राशि व व्यक्तिगत पुरूस्कारों से नवाजा जावेंगा। आज बैठक में सभी खेल संघों के पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन प्रदान कर हर संभव सहयोग देने की बात कहीं।
उल्लेखनीय है कि लंबे अंतराल के बाद मैराथन दौड़ का आयोजन छिंदवाड़ा नगर में सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के लिए किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अभी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ है इच्छुक धावक www.chhindwaramarathon.com पर जाकर प्रवेश ले सकते है ।
भावना डेहरिया ने बताया कि पहले यह मैराथन दिसंबर 2021 को होना था जो कोरोना व पंचायत चुनाव के आचार संहिता लगने के कारण नही हो पाया था। इसलिए इस इवेंट को जुलाई में करने का विचार किया गया है और इसके बाद यह मैराथन हर साल दिसंबर में किया जाएगा। अभी तक लगभग 600 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके है और लोगो के उत्साह को देखते हुए लगभग तीन हजार से ज्यादा प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
