Site icon Buziness Bytes Hindi

ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के हमले में CRPF के तीन जवान शहीद

ओडिशा के नुआपड़ा जिले में छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नक्सलियों के हमले में CRPF के 3 जवान शहीद हो गए हैं. नक्सलियों ने यह हमला CRPF 19 बटालियन की ROP पार्टी पर किया था. जानकारी के मुताबिक इस हमले में कई जवान घायल भी हुए हैं. इसके साथ ही नक्सली जवानो की 3 एके-47 भी अपने साथ ले गए.

यह नक्सली हमला उड़ीसा के नौपाडा जिले में सड़क निर्माण को सुरक्षा देने के लिए निकली CRPF की टीम पर दोपहर करीब 2.30 बजे हुआ. बताते हैं कि बारिश के कारण तीनों जवान अपने ऊपर तिरपाल ओढ़े हुए थे तभी नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसमें तीन जवान शहीद हो गए. हमले में एएसआई शिशु पाल सिंह (यूपी ), एएसआई शिव लाल (हरियाणा) और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार सिंह (बिहार) शहीद हुए हैं. हमले के बाद सुरक्षा बलों ने जब जवाबी फायरिंग की तो शहीद जवानों के हथियार लेकर नक्सली जंगल में निकल भागे। 

Read also: अग्निपथ योजना: पीएम मोदी से मिले तीनों सेना प्रमुख

जानकारी के मुताबिक़ घटना के बाद इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. एसपी, नुआपाड़ा और CRPF के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि नक्सलियों का जबतक सफाया नहीं हो जाता यह अभियान जारी रहेगा. वहीँ ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने तीनों शहीदों के परिवारों को 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है.

गौरतलब है कि 20 जून को ही मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में तीन नक्सलियों को सुरक्षा बलों मार गिराया था. यह तीनों माओवादी इनामी थे और इनपर  मिलाकर 30 लाख रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित था. यह मुठभेड़ भोपाल से करीब 450 किलोमीटर दूर बालाघाट जिले के बहेला थाना इलाके में हुई थी.

Exit mobile version