Site icon Buziness Bytes Hindi

छत्तीसगढ़ के सीएम को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका


छत्तीसगढ़ के सीएम को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। लखीमपुर खीरी पहुंचने का प्रयास सभी राजनीतिक दलों के नेता कर रहे हैं मगर प्रदेश सरकार उनको वहां जाने की इजाजत नहीं दे रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर आने से रोक दिया गया। इसके विरोध मे ंसीएम बधेल एयरपोर्ट पर ही धरना देकर बैठ गये हैं।

Read also: छत्तीसगढ़ सरकार में कोई बदलाव नहीं होगा : भूपेश बघेल

आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। सीएम बघेल लखीमपुर खीरी जाने की मंशा से लखनऊ पहुंचे थे। मगर एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें एयरपोर्ट से बाहर नहीं आने दिया। रोके जाने पर सीएम बघेल की सुरक्षा अधिकारियों से तीखी झड़प भी हुई। मगर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने नहीं दिया तो विरोध स्वरूप वह एयरपोर्ट पर ही धरना देकर बैठ गये।

इसी बीच सीएम बघेल के स्वागत के लिये पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया को भी एयरपोर्ट परिसर से बाहर कर दिया गया। सीएम भूपेश बघेल ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जाने का प्रयास कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Read also; लखीमपुर खीरी में हिंसा प्रभावित परिवारों से मुलाकात करूंगा : पंजाब के सीएम

वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हिरासत मे लिया गया। इसके अलावा तमाम प्रमुख पार्टी के नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। वहीं लखीमपुर खीरी अब सुरक्षाकर्मियों से घिरी हुई है। सीमाओं को सील करने के साथ जगह-जगह पर बैरियर लगा दिये गये हैं। कहीं भी लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है।

Exit mobile version