छत्तीसगढ़: नक्सली मुठभेड़ में मरने वाले जवानों की संख्या 22 हुई

फीचर्डछत्तीसगढ़: नक्सली मुठभेड़ में मरने वाले जवानों की संख्या 22 हुई

Date:


छत्तीसगढ़: नक्सली मुठभेड़ में मरने वाले जवानों की संख्या 22 हुई

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में अबतक 22 जवानों के शव बरामद किए गए हैं. सूबे के डीजी डीएम अवस्थी ने इस बात की पुष्टि की है.

अमित शाह ने बघेल को किया फोन
छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन करके चर्चा की. फोन पर उन्होंने सीएम बघेल को नक्सल हिंसा के खिलाफ साथ मिलकर मुकाबला करने और जीतने का विश्वास दिलाया. इसके अलावा शाह ने सीआरपीएफ के महानिदेशक को घटनास्थल जाने के निर्देश भी दिए.

अभियान में दो हज़ार जवान थे शामिल
शुक्रवार की रात बीजापुर और सुकमा जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था. नक्सल विरोधी अभियान में बीजापुर जिले के तर्रेम, उसूर, सुकमा जिले के मिनपा और नरसापुरम से लगभग दो हजार जवान शामिल थे.

4 घंटे तक चली थी मुठभेड़
छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को बताया कि मुठभेड़ करीब 4 घंटे से अधिक समय तक चली। उन्‍होंने कहा कि मुठभेड़ में नक्‍सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...