Site icon Buziness Bytes Hindi

लखनऊ में कन्हैया पर पर फेंका केमिकल! अदब के शहर में उनपर पहले भी हो चुका है हमला


लखनऊ में कन्हैया पर पर फेंका केमिकल! अदब के शहर में उनपर पहले भी हो चुका है हमला

लखनऊ। कांग्रेस के स्टार प्रचारक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर लखनऊ में केमिकल फेंके जाने की घटना से हड़कंप मच गया है। कन्हैया कुमार मंगलवार को कांग्रेसियों में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे इस दौरान एक युवक ने उनके ऊपर केमिकल फेंका जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया। हालांकि केमिकल फेंके जाने के बाद कन्हैया बाल-बाल बच गए पुलिस ने एहतियातन दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया है। इसके पहले भी लखनऊ में कन्हैया कुमार पर एक कार्यक्रम के दौरान हमला हो चुका है।

Read also: दरभंगा में कन्हैया के साथ मंच पर दिखे पप्पू यादव

कन्हैया कुमार कांग्रेसियों से आयोजित युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित करने लखनऊ आए थे। इस दौरान वह अपने कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे इसी बीच एक युवक जिसका नाम देवांशु भाजपाई बताया जा रहा है वह आया और कन्हैया कुमार पर केमिकल फेंकने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी युवक ने कन्हैया को देशद्रोही भी कहा। इस घटना के बाद युवा कांग्रेसी एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस घटना में कन्हैया को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

कन्हैया कुमार और उनके समर्थक की शर्ट पर केमिकल अटैक स्पॉट

Image Credit: Naeem

बिफरे कन्हैया कुमार

घटना के बाद कन्हैया कुमार बिफर पड़े। गौरतलब है कि जेएनयू में हुए विवाद के बाद कन्हैया लखनऊ आए थे तो बीच प्रोग्राम में उन्हें थप्पड़ मारने की कोशिश की गई थी। मंगलवार को घटना के बाद कन्हैया कुमार ने कहा कि लखनऊ का क्या संस्कार है। जहां अतिथि देवो भव कहा जाता है, वसुधैव कुटुंबकम की बात की जाती है, वहां पर ऐसे लोग हैं। कन्हैया कुमार ने कहा लखनऊ अपने अदब के लिए जाना जाता है उसके बावजूद यहां पर कोई इस तरह की हरकत कर रहा है तो मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। पत्रकारों ने पूछा कि आपके साथ ऐसा क्यों होता है तो कन्हैया ने कहा कि लोग उन्हें प्यार करते हैं। देशद्रोही कहे जाने के सवाल पर कन्हैया ने क्या कहा कि मैंने सुना नहीं, आप सुने थे क्या।

Read also: कांग्रेस पार्टी देश में लोकतंत्र की विरासत.. : कन्हैया

केमिकल या स्याही, क्लियर नहीं हुआ

आरोपी युवक ने कन्हैया कुमार के ऊपर जो केमिकल फेंका था वह क्या था इसको लेकर के अभी पुष्टि नहीं हुई। कांग्रेसका नेताओं का दावा है कि यह एक खतरनाक केमिकल था जबकि वही कई लोग कह रहे हैं कि यह एक स्याही थी।

Exit mobile version