लाइफस्टाइल डेस्क। Cheese Sticks Recipe – चीज स्टिक बच्चों के लिए एक बहतरीन नाश्ता हो सकता है, ये फटाफट बनकर तैयार हो जाता है और खाने में भी स्वाद लगता है। आप चाहे इसे सुबह के नाश्ते में बना सकते है या शाम के समय भी बना सकते है। ये काफी टेस्टी और चटपटी रेसिपी है, चलिए जानते है।
Read also: रसोई Bytes: मीठा खाने का मन है तो बनाएं ‘पोहा खीर’!
चीज स्टिक सामग्री – 4 – 5 आलू, 5 चीज क्यूब्स, 100 ग्राम मैदा, ब्रेड क्रम्ब्स, चिली फ्लेक्स, लाल मि्र्च पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला, तेल, नमक स्वादानुसार।
चीज स्टिक विधि ( Cheese Sticks Recipe ) –
पहले आलू को उबाल कर ठंडा कर उसके छिलके उतार लें, फिर किसी बर्तन में आलू को मैश कर चीज, मैदा, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें। साथ ही गरम मसाला, चिली फ्लेक्स और नमक को स्वादानुसार डालें। ये सब चीजे अच्छी तरह से मिला ले। अब कुछ देर के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा कर ले और अगर ये हाथ में चिपके तो थोड़ा सा तेल लगा लें। अब इसे मनचाहे आकार दे फिर दुबारा 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दे।
Read also: रसोई Bytes: लंच या डिनर में बनाएं ‘चना दाल वड़ा करी’, ये रही रेसिपी!
इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म कर, स्टिक्स को मैदे के घोल में डुबोएं फिर इसे ब्रेड के चूरे में रखें। अब इसे तेल में तलें, जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाए तो प्लेट में निकाल लें। अब इसे सबको सर्व करें।
