अमित बिश्नोई
- बॉलीवुड में एक्टर के जाने पर सोशल मीडिया पर दुख जता रहे फैंस
- सुशांत के पिता मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं और आज शाम को अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा.
दफनाने या जलाने से पहले नब्ज चेक कर लेना साहेब उम्दा कलाकार रहा कहीं किरदार में न हो. यह पंक्ति बॉलीवुड अभिनेता सुशांत के एक फैन के हैं. सुशांत ने मौत के बाद भी उनके फैंस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं.सोमवार को आई सुशांत सिंह की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जिक्र है कि फांसी के कारण दम घुटने से अभिनेता की मौत हुई है. सुशांत के पिता मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं और आज शाम को अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा.
रिया से मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ
कूपर अस्पताल में सुशांत को विदाई देने पहुंची रिया चक्रवर्ती से मुंबई पुलिस बाद में पूछताछ भी करेगी.रिया का नाम एक लंबे वक्त से सुशांत के साथ जोड़ा जा रहा था. हालांकि इसकी सच्चाई क्या है, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. आत्महत्या से पहले सुशांत ने रिया को भी कॉल किया था.एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने एक स्टेटमेंट जारी किया और उनके फैंस से उनकी लाइफ और वर्क को सेलिब्रेट करने के लिए कहा है और मीडिया से उनके परिवार के लिए प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है. सुशांत सिंह राजपूत रविवार को बांद्रा स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी.सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के आधार उनकी टीम ने एक बयान जारी किया जिसमें लिखा, ‘यह कहते हुए दुख हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं रहे. हम उनके फैंस से प्रार्थना करता है कि उन्हें अपने विचारों में रखिए और उनके लाइफ और काम को सेलिब्रेट कीजिए. हम मीडिया से भी प्रार्थना करते है कि इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी को बनाए रखने में हमारी मदद करें.’
परवीन बॉबी की राह पर
34 साल के बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट की एक टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने नाराजगी जताई है.रविवार को मुकेश भट्ट ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा था कि उन्हें सुशांत को लेकर पहले से ही अंदेशा था. मुकेश भट्ट ने सुशांत को बेचैन आत्मा भी कहा है.मुकेश भट्ट ने कहा कि वो हैरान नहीं हैं क्योंकि उन्हें इसका पहले से ही अंदेशा था. भट्ट ने कहा कि उन्होंने अपने फिल्मकार भाई महेश भट्ट से कहा था कि ये लड़का परवीन बॉबी की राह पर बढ़ रहा है.
अस्थिर लड़का लगा
मुकेश भट्ट ने कहा कि 2012 में आशिक़ी-2 और फिर सड़क-2 को लेकर सुशांत उनके ऑफिस काम के लिए आए थे लेकिन बात नहीं बन पाई थी.भट्ट ने कहा, ‘तब सुशांत हमारी कंपनी के साथ काम करने के लिए बहुत उतावले थे. हालांकि डेट को लेकर मामला बन नहीं पाया. जब मैं सड़क 2 बनाने जा रहा था तो आलिया और महेश भट्ट साहब ने कहा कि सुशांत काम करना चाहता है उसे कहो. सुशांत एक बार फिर से ऑफिस आया और उससे बात हुई. उस दौरान सुशांत से फ़िल्म और जीवन की कई चीज़ों पर बात हुई. उसी बातचीत के दौरान मुझे लगा कि सुशांत बहुत बेचैन आत्मा है. मैंने सुशांत से कहा कि देखते हैं कैसे आगे बढ़ते हैं लेकिन अंततः सड़क 2 में भी बात नहीं बन पाई. सुशांत मुझे अस्थिर लड़का लगा था.
निखिल ने दिखाया आईना
प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी , सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भड़क उठे हैं. उन्होंने झझकोर देने वाली बात कहकर बॉलीवुड के लोगों पर निशाना साधा है. निखिल ने ट्वीट किया कि कभी-कभी हमारी फिल्म इंडस्ट्री का दिखावा मुझे शर्मिंदा कर देता है. सब कह रहे हैं कि उन्हें सुशांत से टच में रहना चाहिए था. उन्होंने साफ शब्दों में लिखा ‘लेकिन सच यह है कि आप लोग सुशांत के साथ टच में नहीं थे क्योंकि उनका करियर ढलान पर था. क्या आप अभी इमरान खान, अभय देओल और बाकियों के टच में हैं? नहीं. लेकिन आप तब थे जब ये लोग अच्छा कर रहे थे’.

