मेष (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ खर्चा भरा रहेगा। लेकिन वह खर्चे ऐसे होंगे जो मजबूरी में करने होंगे। कार्यक्षेत्र में धन हाथ लगने से संतुष्टि का अनुभव करेंगे। परिवार में सदस्यों और दोस्तों के प्रति रवैया थोड़ा बदला हुआ रहेगा। जिसे देखकर वह नाराज हो सकते हैं। आज ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप हो सकता है।
Read also: महाकुंभः मेष संक्रांति पर संतों ने किया शाही स्नान
वृष (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट लेकर आएगा। बाहर के खान-पान से परहेज रखना बेहतर रहेगा। यदि पहले कभी भावुकता में किसी निर्णय को लिया था तो उसके लिए पछतावा होगा। सायंकाल के समय माता पिता को धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। संतान के विवाह संबंधित कोई प्रस्ताव आए तो उसमें बहुत सोच विचार कर हां करनी होगी।
मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन जमीन जायदाद में निवेश करने के लिए अच्छा है। रुके हुए कार्यों को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। इससे मन का बोझ कम होगा। नहीं तो बाद में परेशान होना पड़ सकता है। अपनी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा कर सकते हैं। जिनके पूरा होने से धन हाथ लग सकता है। संतान को धार्मिक कार्य करते देख मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में कोई सदस्य षड्यंत्र रच सकता है। सुखों में वृद्धि होती दिख रही है।
कर्क (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन अनुकुल रहने वाला है। कोई पुराना मित्र लम्बे समय बाद मिलने आ सकता है। इसलिए अतीत की बातों पर झगड़ना नहीं है। जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं। उन्हें आज पार्टनर की बातों पर भरोसा सोच विचार कर करना होगा। इससे उनका धन डूब सकता है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोग किसी गलत व्यक्ति के चंगुल में फंस सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। परिवार के सदस्यों के साथ मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
सिंह (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बहुत बेहतर होगा। इससे वह पार्टनर के प्यार में डूबे नजर आएंगे। अपनी दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य में आ रही समस्याओं को लेकर डॉक्टरी परामर्श लेना होगा। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
कन्या (Virgo Daily Horoscope)
व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतर होगा। वह अपने व्यापार की नई योजनाओं को लोगों के सामने ला सकते हैं। जिसका लाभ अवश्य मिलेगा। किसी महान व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। जो लाभदायक रहेगा। रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। जिससे आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी। किसी विपरीत परिस्थिति में दिल व दिमाग दोनों की बात सुनकर फैसला लेना बेहतर रहेगा।
तुला (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या चल रही थी तो वह समाप्त होगी। निजी मामले में दूसरे व्यक्ति से सलाह मशवरा नहीं करना है,नहीं तो वह फायदा उठा सकता है। परिवार के सदस्यों में मनमुटाव चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। भाई व बहन से किसी समस्या को साझा करेंगे। जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं उन्हें आज शुभ सूचना मिलेगी।
वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र और परिवार में समस्याएं आ रही थी तो उनका सामना करना पड़ेगा। साहस व धैर्य बनाए रखना होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं और पार्टटाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं। वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। लेकिन यदि किसी जरूरतमंद की मदद की तो वह मन को संतुष्टि देगी। परिवार में किसी सदस्य को आज पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जा सकता है।
धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन सेहत के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। यदि दूसरों के कार्यों की ओर ध्यान लगाकर अपना समय बर्बाद किया,तो बाद में आपको पछतावा होगा। आपको अपनी ऊर्जा को व्यर्थ नहीं करना है और आपका कोई परिजन आपसे किसी फरमाइश को भी कर सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का भी महत्व बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग किसी परेशानी में फंस सकते हैं,जिसमें वह अपने साथी की मदद से बाहर निकल पाएंगे। आपकी यदि कोई धन संबंधित समस्या चल रही थी,तो उसका भी समाधान आपको मिलेगा।
मकर (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि किसी कठिन दौर से गुजर रहे हैं,तो उसमें याद रखना होगा कि रात के बाद उजाला अवश्य होगा। यदि कोई गलती हुई है तो स्वीकार करना होगा। नहीं तो वह परेशानी बन सकती है। छोटे बच्चों से किसी किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में धन की कमी का सामना करना होगा। जिसके लिए पिताजी से सलाह मशवरा करें तो बेहतर ही होगा।
कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। किसी मामले में किसी से सलाह लेनी पडे़ तो उसमें लोगों से सलाह लेने से अच्छा है अपने दिल की सुने और यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो तो उसमें अतिवादी होने से बचना होगा। अपने अतीत को भूलकर वर्तमान में कदम आगे बढ़ाना होगा। तभी अपने मुकाम तक पहुंच पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो वह लाभदायक रहेगी।
मीन (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को जूनियर से मदद की जरूरत होगी। जो समय पर मिल जाएगी। जो पुरानी यादें सजोंकर रखी थी उन्हे देखकर प्रसन्न रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से वाद-विवाद पनपे तो उसमें सावधान रहना होगा व वरिष्ठ सदस्यों से उसे निपटवाना बेहतर रहेगा। जो लोग मांस मदिरा का सेवन करते हैं वह इस आदत को छोड़ सकते हैं।
