Site icon Buziness Bytes Hindi

Petrol Diesel Price in India: आज पेट्रोल पंप जाने से पहले जान ले किस भाव मिल रहा है तेल

मेरठ। आज अगर वाहन में तेल डलवाने जा रहे हैं तो पहले जान ले कि आज किस भाव आज तेल मिलेगा। आज बुधवार को मेरठ में पेट्रोल डीजल के दाम स्‍थिर हैं। यानी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल डीजल के दाम में किसी प्रकार का इजाफा नहीं किया है। बता दें कि पिछले महीने ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 9.50 रुपये और डीजल का दाम 7.25 रुपये प्रति लीटर कम किया था। उसके बाद से मेरठ में पेट्रोल का दाम 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव 89.49 रुपये प्रति लीटर हैं। यानी आज भी मेरठ में पेट्रोल 96.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

Read also:Petrol Diesel Price: आज सोमवार को पेट्रोल पंपों पर ये है पेट्रोल डीजल का भाव

बता दें कि मेरठ में इन दिनों कुछ पेट्रोल पंपों पर भी भाव अलग होता है। ऐसे ही प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल डीजल का दाम अलग होता है। प्रदेश में समान टैक्स लागू होने के बाद भी इसके  शहरों और जिलों में पेट्रोल डीजल की कीमत में अंतर होता है। इसके साथ ही एक शहर में स्थित पेट्रोल पंपों में भी दाम में अंतर मिलता है। तेल के दाम में यह अंतर पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में आए व्यय को जोड़कर तय किया जाता है। 

Read also:Petrol Diesel Crisis In Uttarakhand: उत्तराखंड में गहराया पेट्रोल डीजल संकट, तीन दिन से खाली पड़े पंप

पिछली 22 मार्च से पेट्रोल डीजल की कीमत में वृद्धि के बाद से यह स्थिति 21 मई तक ऐसे ही बनी रही। पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार तेजी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन जब केंद्र सरकार ने उत्‍पाद कर में कमी की तो मेरठवासियों के ऊपर से प्रतिदिन करीब 55 लाख रुपये का बोझ कम हुआ। मेरठ में अब प्रतिदिन पेट्रोल पर 28 लाख रुपये और डीजल खरीद पर 27 लाख रुपये बच रहे हैं। मेरठ में सबसे अधिक पेट्रोल पंप इंडियन आयल के हैं। मेरठ जिले में 45 फीसदी पंप इंडियन आयल के हैं।

Exit mobile version