नई दिल्ली। होम लोन पर ब्याज पहले लगभग 7 प्रतिशत हुआ करती थी। अब अधिकांश बैंकों के लिए इसको बढ़ाकर 9 प्रतिशत के आसपास किया है। ऐसे में अगर घर के लिए लोन लेने जा रहे हैं तो ये लिस्ट चेक करें।
भारतीय रिजर्व बैंक ने इस साल अब तक रेपो दर में बढ़ोतरी की है। मौजूदा दरें 5.9 प्रतिशत हैं। आरबीआई द्वारा रेपो दर में बढ़ोतरी के बाद अपनी ब्याज दर भी बढ़ाई है। इसके बाद लोन और ईएमआई महंगे हुए हैं। आप होम लोन लेकर घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान ले कौन सा बैंक सस्ता लोन दे रहा है।
यूं तो हर बैंक ब्याज दर को कम करने का दिखावा करता है। लेकिन भारतीय स्टेट बैंक, ICICI बैंक, PNB और HDFC जैसे बैंकों के पास लोन के लिए अधिक ग्राहक जाते हैं। इन बैंको के होम लोन के दरें क्या हैं और क्यों ग्राहक इनको वरीयता देते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक आवेदक के क्रेडिट स्कोर के आधार पर अलग-अलग होम लोन ब्याज दरें देता है। होम लोन ब्याज दरें 8.4 प्रतिशत से शुरू होकर 9.05 प्रतिशत तक जाती हैं।
ICICI Home Loan Interest Rate 2023
एसबीआई की तरह, आईसीआईसीआई बैंक भी आवेदक के क्रेडिट स्कोर के आधार पर लोन ब्याज दरों पर देता है। बेसिक होम लोन ब्याज दर 8.4 प्रतिशत है। ये उधार लेने वाले की प्रोफाइल आधार पर 9.5 प्रतिशत तक जाती है।
HDFC Home Loan Interest Rate 2023
HDFC बैंक होम लोन की दरें महिलाओं के लिए 8.6 प्रतिशत और अन्य के लिए 8.65 प्रतिशत से शुरू होती हैं। 30 लाख रुपये तक के ऋण के लिए ब्याज दर 9.1 प्रतिशत तक है। 30 लाख रुपये से 75 लाख रुपये के बीच के होमलोन के लिए ब्याज दर 8.85 प्रतिशत से 9.40 प्रतिशत के बीच है।
PNB Home Loan Interest Rate 2023
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) क्रेडिट स्कोर, प्रोफाइल और होम लोन के प्रकार के आधार पर 8.20 प्रतिशत से 9.35 प्रतिशत के बीच विभिन्न ब्याज दरों की पेशकश करता है। 30 लाख रुपये तक के ऋण के लिए, ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है। इसमें RLLR और BSP को जोड़ने के बाद यह 8.65 प्रतिशत हो जाती है।
