Cheapest Hill Station in Uttarakhand, उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता से सबको मोह लेता है, खूबसूरत पहाड़, झलझलाते झरने और अद्भुत नजारे सबका दिल जीत लेता है | खासकर, यहां के हिल स्टेशन जहां देश-विदेश के सैलानियों का आना – जाना लगा रहता है | वैसे तो उत्तराखंड में कई सारे हिल स्टेशन हैं लेकिन हम आपको सबसे सस्ते हिल स्टेशन के बारे में बातएंगे, जहां आप कम बजट में खूब आनंद ले सकते है |
Read also: हिल स्टेशन पर घूमने जाना चाहते है तो इन जगहों पर जाए
अल्मोड़ा, उत्तराखंड
अल्मोड़ा घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है, ये कुमाऊं की पहाड़ियों में बसा छोटा सा जिला है | आपको बता दे दिल्ली से लगभग 350 किलोमीटर का सफर तय करके आप यहां आ सकते है | अल्मोड़ा में आप कम बजट में अच्छी ट्रिप का मजा ले सकते है, यहां जागेश्वर मंदिर, नंदा देवी मंदिर, कसार देवी मंदिर और स्वामी विवेकानंद मंदिर के दर्शन के अलावा जीरो प्वाइंट, हिरण पार्क, बिनसर वाइल्डलाइफ सैन्चुरी भी घूमने के लिए जा सकते है|
ऋषिकेश, उत्तराखंड
ऋषिकेश धार्मिक और रोमांचक दोनों का मेल है, दिल्ली से लगभग 244 किलोमीटर का सफर तय कर यहां आ सकते है | आप यहां प्राचीन मंदिर के दर्शन के साथ – साथ ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, क्लिंबिंग और बंजी जंपिंग जैसे एडवेंचर भी कर सकते है | ऋषिकेश की यात्रा बजट में भी है, यहां कम पैसों में खूब मजे कर सकते है |
Read also: घूमने का प्लान है तो दिल्ली-एनसीआर के पास इन हिल स्टेशन पर जरूर जाए
भीमताल, उत्तराखंड
भीमताल भी सस्ते हिल स्टेशन में आता है, इसे नैनीताल की छोटी बहन भी कहा जाता है। दिल्ली से लगभग 300 किलोमीटर का सफर तय कर यहां आ सकते है | भीमताल में कम बजट में बेहतरीन जगहों में घुमा जा सकता है, आप भीमेश्वर महादेव मंदिर, सैयद बाबा की मजार और भीमताल द्वीप के साथ – साथ बोटिंग, ट्रेकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

