Site icon Buziness Bytes Hindi

Sovereign Gold Bond : 20 जून के बाद मिलेगा सस्ता सोना,चार किलो तक खरीद सकेंगे गोल्ड

मेरठ। सोना खरीदना आमतौर पर सभी लोगों को पसंद होता है। कई लोग सोने में निवेश करते हैं। लेकिन इसके भाव अधिक होने के कारण सोने में निवेश अक्सर महंगा सौदा साबित होता है। लेकिन अब सस्ता सोना कोई भी खरीद सकता है। इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम आई है। इसके तहत सस्ता सोना खरीदे जाने का मौका मिल रहा है। इस स्कीम के तहत एक ग्राम से लेकर चार किलो तक सोना खरीदा जा सकता है। सोना खरीद की स्कीम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2022-23 की पहली स्कीम के तहत आगामी 20 जून से सोने की खरीद शुरू हो सकेगी। जो कि आगामी पांच दिन तक चलेगी। यानी 25 जून तक सोने की खरीद कर सकेंगे। एसबीआई की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना दो चरणों में खुलेगी। इसके लिए निवेशकों के पास बाजार भाव से कम कीमत पर सोना खरीदने का मौका होगा। 

Also read: महंगाई बढ़ने में क्रेडिट कार्ड कितना जिम्मेदार

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम आठ वर्ष के समयावधि के लिए जारी होगा। पांच साल के बाद से इसको बेचा जा सकेगा। इस दौरान इस पर ब्याज मिलेगा। वर्ष 2021 में 12,991 करोड़ रुपये के 10 हिस्सों में इस योजनों को जारी किया गया था। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत एक बार में एक व्यक्ति कम से कम एक ग्राम और अधिक से अधिक चार किलोग्राम तक सोने में निवेश कर सकेगा। अगर कोई ट्रस्ट या संस्था इसमें निवेश करेगी तो वह इसका चार गुना सोना खरीद सकती है। यानी 16 किलो सोना एक बार में खरीदा जा सकेगा। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी संस्थाएं एक बार में 20 किलोग्राम सोना खरीद सकेगी। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना की दूसरी सीरीज 22 से 26 अगस्त के बीच शुरू होगी। जिसके लिए आवेदन करा जा सकता है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सोने में डिजिटल तरीके से निवेश करने का एसबीआई प्लान है।

Exit mobile version