Kanpur Encounter : चौबेपुर थाना प्रभारी को हिरासत में लिया!

उत्तर प्रदेशKanpur Encounter : चौबेपुर थाना प्रभारी को हिरासत में लिया!

Date:


Kanpur Encounter : चौबेपुर थाना प्रभारी को हिरासत में लिया!

कानपुर मुठभेड़ केस में पुलिस के खिलाफ मुखबिरी के शक में संस्पेंड हुए चौबेपुर थाना प्रभारी विनय तिवारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस विनय तिवारी से पूछताछ कर रही है. वहीं तत्कालीन चौकी इंचार्ज केके शर्मा के भी अरेस्ट होने की खबर है. केके शर्मा पर भी मुखबिरी का आरोप है. दोनों को पुलिस गिरफ्तार भी कर सकती है.कानपुर मुठभेड़ में शहीद हुए डीएसपी देवेंद्र मिश्रा ने सस्पेंड एसएचओ विनय तिवारी की कई बार शिकायत की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देंवेंद्र मिश्रा ने विनय तिवारी को करप्ट बताते हुए उनकी काई शिकायत की थी. ऐसा भी कहा जा रहा है कि विनय तिवारी और देवेंद्र मिश्रा के रिश्ते काफी तल्ख थे.

एडीजी (ADG) लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि चौबेपुर थाने के सभी पुलिसकर्मियों को हटा दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। एडीजी ने कहा कि कानपुर घटना में जो भी शामिल हैं, उन पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। कहा कि हमारे साथियों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। कार्रवाई ऐसी की जाएगी कि फिर कोई अपराधी ऐसा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगा। कृत्य पर अपराधियों को पछतावा होगा और सबके लिए नजीर बनेगा। एडीजी ने प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार सुबह 50 हजार के हमीरपुर के मौदहा थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की मुठभेड़ में बिकरू गांव निवासी 50 हजार रुपए का ईनामी बदमाश अमन दुबे मारा गया है। उसके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। बीती रात 50 हजार के ईनामी बदमाश श्यामू बाजपेई को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कानुपर मुठभेड़ में नामजद एक और बदमाश जहान यादव और संदिग्ध संजीव दुबे को गिरफ्तार किया गया है। एडीजी ने बताया कि हरियाणा के फरीदा में भी विकास दुबे के तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है, जल्द ही सभी को यूपी लाया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...