Site icon Buziness Bytes Hindi

ChatGPT App: ChatGPT का एंड्रॉयड एप लॉन्च, ऐसे करें डाउनलोड और इस्तेमाल

jl2306

ChatGPT Android App OpenAI: ChatGPT का एंड्रॉयड और आईओएस एप लॉन्च कर दिया गया है। लेकिन इसके प्रतिद्वंदी एआई चैटटूल Google Bard का एप अभी उपलब्ध नहीं है। हालांकि Microsoft Bing का एंड्रॉयड और आईओएस लॉन्च हो गया है। बता दें एपल अपने एआई चैटटूल AppleGPT को अगले साल लॉन्च करने की तैयारी में है।

OpenAI ने ChatGPT को पिछले साल लॉन्च किया था। ChatGPT एआई टूल है। जिसकी सहायता से तमाम तरह के सवालों के जवाब चंद मिनटों में प्राप्त किए जा सकते हैं। ChatGPT का उपयोग अभी आईफोन और वेब वर्जन पर हो रहा था। लेकिन अब ChatGPT का एंड्रॉयड एप लॉन्च कर दिया है। करीब एक साल बाद कंपनी ने ChatGPT का एंड्रॉयड मोबाइल एप लॉन्च किया है।

ChatGPT एंड्रॉयड एप ऐसे करें डाउनलोड और उपयोग

ChatGPT एंड्रॉयड एप लॉन्च कर दिया गया है। इसकी जानकारी ट्वीट करके कंपनी द्वारा दी गई है। हालांकि एप फिलहाल डाउनलोड तो हो सकता हैं लेकिन उपयोग नहीं कर सकते हैं। एप next Week से रोलआउट किया जा सकेगा। play store पर ChatGPT के App के साथ ‘Register’ का ऑप्शन दिखेगा।

गूगल बार्ड का मोबाइल एप नहीं?

ChatGPT का एंड्रॉयड और आईओएस एप लॉन्च हुआ है। लेकिन एआई चैटटूल Google Bard का एप लांच नहीं हुआ है। हालांकि Microsoft Bing का एंड्रॉयड और आईओएस लॉन्च हुआ है। बता दें कि एपल एआई चैटटूल AppleGPT को अगले साल बाजार में लॉन्च कर देगा।

Exit mobile version