राज्यपाल से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

फीचर्डराज्यपाल से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Date:


राज्यपाल से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

सोमवार सुबह 11 बजे शपथ लेंगे चरणजीत चन्नी

पंजाब में दो डिप्टी सीएम बनाने की तैयारी

सुखजिंदर रंधावा और ब्रह्म मोहिंद्रा के नाम की चर्चा

जालंधर। पंजाब कांग्रेस में चल रही अन्र्तकलह के चलते सीएम अमरिंदर सिंह के इस्तीफा दिये जानेे के बाद सीएम के नाम पर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। वहीं सुखजिंदर रंधावा और ब्रह्म मोहिंद्रा को डिप्टी सीएम बनाये जाने की चर्चाएं भी चल रही हैं। कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत के साथ प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे चरणजीत सिंह ने सोमवार सुबह 11 बजे शपथ लेने की बात कही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी है।

चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री चुने गए, सोमवार को लेंगे शपथ (लीड-2)

पंजाब में सत्तारूढ कांग्रेस में काफी समय से अन्र्तकलह चल रही थी। प्रदेश कांग्रेस मुखिया नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम अमरिंदर सिंह के बीच की तल्खियां बढ़ती जा रही थी। इसी बीच शनिवार को सीएम अमरिंदर सिंह ने खुद को अपमानित महसूस करने की बात कहते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कई नामों पर चर्चा हुई और अंत में दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया। चमकौर साहिब सीट से लगातार 3 बार विधायक बने चरणजीत सिंह चन्नी अमरिंदर सिंह सरकार में टेक्निकल एजुकेशन और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग मंत्री रहे। सीएम अमरिंदर सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने वालों में चरणजीत सिंह चन्नी का नाम सबसे ऊपर था। चन्नी 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे और अपने मुखर स्वभाव के लिये जाने जाते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related