लाइफस्टाइल डेस्क। IRCTC हमेशा कुछ न कुछ शानदार पैकेज लेकर आता रहता है। इसके टूर पैकेज काफी मजेदार होते है। इस बार IRCTC चार-धाम यात्रा करने वालो के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है।
चार-धाम यात्रा के तहत इसमें हरिद्वार, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, ऋषिकेश घूमने सकेंगे। साथ ही ये टूर पैकेज 11 रात और 12 दिनों का है।
इस टूर पैकेज की शुरुआत रायपुर से दिल्ली और फिर दिल्ली से हरिद्वार, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ से होगी। आपको 24 मई, ,31 मई, 4 जून और 11 जून को रायपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट का टिकट करना होगा। दिल्ली एयरपोर्ट से बस यात्रा शुरू होगी। बता दे, रायपुर से 9 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के लिए फ्लाइट है।
यात्रा में ब्रेकफास्ट के साथ लंच और शाम के समय स्नैक्स और रात में डिनर की सुविधा आपको मिलेगी। साथ ही गेस्ट हाउस और ट्रैवल इंश्योरेंस की भी सुविधा है।
अगर आप सिंगल व्यक्ति है तो 85,820 रुपये इस पैकेज के देने होंगे, दो व्यक्ति को 58, 320 रुपये और तीन व्यक्ति को 53, 125 रुपये।
