चप्पल रानी के खिलाफ पति सहित मुकदमा

उत्तर प्रदेशचप्पल रानी के खिलाफ पति सहित मुकदमा

Date:


चप्पल रानी के खिलाफ पति सहित मुकदमा

भाजपा पार्षद ने की नगर आयुक्त पीए की धुनाई

मथुरा। मथुरा में नगर निगम की बैठक के दौरान बीजेपी की महिला पार्षद दीपिका रानी नगर आयुक्त पर हमलावर हो गईं। इस दौरान उन्होंने चप्पल चलानी चाही तो बीच में नगर आयुक्त के पीए आ गए और दीपिका रानी ने इसके बाद पीए को ही चप्पल से धुन दिया। मामले में अब थाना कोतवाली में पार्षद और उनके पति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है लेकिन पता चला है कि दोनों ही मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर फरार हो गए हैं।

सीओ सिटी आलोक दुबे ने बताया कि मामले में बीजेपी पार्षद दीपिका रानी व पति पुष्पेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आईपीसी की धारा 332, 353, 323, 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है।प्रभारी अधिकारी सदन कार्यवाही राजकुमार मित्तल ने ये एफआईआर दर्ज कराई है।बता दें शुक्रवार को नगर निगम की बैठक के दौरान भाजपा पार्षद नगर आयुक्त पर किसी बात को लेकर हमलावर हो गई थी। लेकिन इस दौरान बचाव में आए आयुक्त के पीए की चप्पलों से जमकर धुनाई की गई।थाना कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर पार्षद की तलाश में जुट गई है। जबकि पार्षद दीपिका रानी व उसके पति पुष्पेंद्र मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...