चैनल 7 भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के शेड्यूल से नाखुश, खतरे में पड़ सकता है दौरा

स्पोर्ट्सचैनल 7 भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के शेड्यूल से नाखुश, खतरे में पड़ सकता...

Date:


चैनल 7 भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के शेड्यूल से नाखुश, खतरे में पड़ सकता है दौरा

नई दिल्ली। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के अंत में प्रस्तावित बहुप्रतिक्षित सीरीज पर अब संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम को आईपीएल के बाद कंगारू टीम के खिलाफ तीनों प्रारूप में सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया जाना है, जहां पर दोनों टीमों के बीच पहले सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज खेली जायेगी वहीं उसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैच खेलने हैं।

इस बीच मिल रही रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक प्रसारणकर्ता कंपनी चैनल 7 ने इस सीरीज के शेड्यूल को लेकर नाराजगी जताई है और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से अपनी सालाना फीस में कटौती की मांग की है।

सिडनी मॉर्निंग हेरल्ड की खबर के अनुसार चैनल 7 ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ भुगतान को लेकर चल रहे अपने विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलियाई चैंबर (एसीआईसीए) का दरवाजा खटखटाया है, जिसके बाद इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। चैनल 7 चाहता है कि ऑस्ट्रेलियाई समर में होने वाले मैचों का चार्ज कोई स्वतंत्र एनालिस्ट करे जबकि बोर्ड ने अपने चार्जेस को रिवाइज करने से इंकार कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि चैनल 7 जिन मैचों के मूल्य का निर्धारण करने की मांग कर रहा है उनमें ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत की 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के अलावा बिग बैश लीग भी शामिल हैं।

चैनल 7 की मांग है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ खेली जाने वाली सीमित ओवर्स की सीरीज को सत्र के बजाय जनवरी में ही शुरु करे, इसके अलावा चैनल 7 भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के शेड्यूल से भी नाखुश है। वह चाहता है कि बोर्ड अपने उस फैसले को बदले जिसमें उसने क्रिसमस से पहले केवल एक टेस्ट मैच और बाकी के टेस्ट मैच जनवरी में आयोजित कराने का फैसला किया है, ऐसे में लोग छुट्टियों से वापस लौट जाते हैं।

सिडनी मॉर्निंग हेरल्ड की रिपोर्ट के अनुसार इस खबर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘सीए को चैनल 7 से एक लेटर मिला है जिसमें उसने जानकारी दी है कि वह एसीआईसीए से जवाब का इंतजार कर रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया महिला एवं पुरुष अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम करना चाहता है।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related