Site icon Buziness Bytes Hindi

दूरदर्शन के लोगों का रंग बदलना भगवाकरण की शुरुआत: स्टालिन का आरोप

stalin

सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन के ‘लोगो’ को लाल से नारंगी किए जाने की आलोचना करते हुए रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा कि यह हर चीज का भगवाकरण करने की भारतीय जनता पार्टी की ‘साजिश’ की शुरुआत है।

स्टालिन ने ‘लोगो’ में बदलाव को लेकर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि दूरदर्शन पर ‘‘भगवा दाग’’ लग गया है। स्टालिन ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि भाजपा हर चीज का भगवाकरण करने की साजिश रच रही है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि लोगो’ में बदलाव उसी की शुरुआत हैं। जनता 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों में ऐसे फासीवाद के खिलाफ खड़ी नजर आएगी। स्टालिन ने कहा कि पहले तमिल संत कवि तिरुवल्लुवर का ‘‘भगवाकरण’’ किया गया था।

बता दें कि कल दूरदर्शन ने अपने लोगो का रंग बदलकर भगवा राण में कर दिया दिया। दूरदर्शन के इस कदम की विपक्षी दलों ने आलोचना करते हुए इसे पूरी तरह से अवैध और पक्षपात को प्रतिबिंबित करने वाला करार दिया। वहीँ दूरदर्शन ने विपक्ष की आलोचना को गलत बताते हुए कहा कि लोगों का रंग भगवा नहीं बल्कि नारंगी है, ये विपक्ष की राजनीतिक सोच है जो उन्हें नारंगी में भगवा रंग नज़र आ रहा है. दूरदर्शन के मुताबिक ये प्रक्रिया पिछले 6 महीने से चल रही थी, इसका राजनीती से कोई लेना देना नहीं। नारंगी रंग का दूरदर्शन का लोगो दिखने में बड़ा आकर्षक लग रहा है. दरअसल सारा खेल टाइमिंग का है, बीच चुनाव के दौरान दूरदर्शन द्वारा अपने लोगों का रंग बदलना और उस रंग में करना जिसपर एक राजनीतिक पार्टी अपना पेटेंट बताती है, राजनीतिक रंग तो चढ़ेगा है।

Exit mobile version