Site icon Buziness Bytes Hindi

एटीएम शुल्क से लेकर रेलवे में आज से हुए बदलाव


एटीएम शुल्क से लेकर रेलवे में आज से हुए बदलाव

एटीएम शुल्क से लेकर रेलवे के नियम तक बुधवार से बदल गए है. देश भर में अनलॉक-2 की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पीएम मोदी, डॉक्टर्स से लेकर एनजीओ तक सबने लापरवाही कोविड-19 को हराने के लिए सजग रहने की अपील की.आज से एटीएम से कैश निकालने पर वापस शुल्क लगना शुरू हो सकता है. एटीएम से एक सीमा से ज्यादा कैश निकालने पर शुल्क देना होता है, जिसपर सरकार ने कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के दौरान तीन महीने के लिए रोक लगा दी थी.

पैसे कटने शुरू हाेंगे
सेविंग बैंक अकाउंट्स में मिनिमम बैलेंस रखने की सीमा को भी लॉकडाउन के दौरान रोक दिया गया था. अगर अब आपके बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं है, तो बैंक शुल्क वसूल सकते हैं.ऐसी भी रिपोर्ट्स हैं कि बैंक अकाउंट के लिए डॉक्यूमेंट्स नहीं तो अकाउंट फ्रीज हो सकता है.लॉकडाउन के दौरान, सरकार ने ईपीएफ (इंप्लॉयी पेंशन फंड) से इमरजेंसी पैसे निकाले की भी अनुमति दी थी. इन नियमों में भी आज से बदलाव हो सकता है.अटल पेंशन योजना अकाउंट्स में 1 जुलाई से ऑटो डेबिट यानी पैसे अपने आप कटने फिर शुरू हो जाएंगे. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने कहा है कि अगर अप्रैल 2020 से अगस्त 2020 तक एपीवाई कॉन्ट्रिब्यूटर्स 30 सितंबर 2020 से पहले रेगुलराइज्ड हैं, तो उनसे कोई पीनल इंट्रेस्ट नहीं लिया जाएगा.

12 अगस्त तक ट्रेन कैंसिल
रेलवे ने 1 जुलाई से अगस्त 12 के बीच चलने वाली सभी रेगुलर ट्रेनों को कैंसल कर दिया है. 12 मई से चलने वालीं स्पेशल ट्रेनें और 1 जून से चलने वालीं 100 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें पहले की तरह चलती रहेंगी.मुंबई में आज से 350 लोकल ट्रेनें शुरू हो जाएंगी. इन ट्रेनों में केवल सरकारी कर्मचारी और जरूरी सेवाओं के लिए सफर करने वाले लोग ही सफर कर पाएंगे, और इसके लिए पास की जरूरत होगी.

Exit mobile version