Site icon Buziness Bytes Hindi

योग गुरु रामदेव की कम्पनी का बदला गया नाम

बाजर:- योग गुरु राम देव की कम्पनी का ट्रेंड मार्केट में खूब है हर कोई इनके प्रोडक्ट्स को खरीदता है। वही अब राम देव की लोकप्रिय कम्पनी रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड का नाम बदलने का फैसला किया गया है। सूत्रों का कहना है कि अब कम्पनी का नाम पतंजलि फूड्स लिमिटेड रखा जाएगा। इसके साथ ही खबर है कि राम देव की यह कम्पनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के फूड रिटेल बिजनेस को अपने हाथ में लेगी। 
जानकारी के लिए बता दें कम्पनी के नाम परिवर्तन की रिकयुवेस्ट कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय और अन्य नियामक प्राधिकरणों के अनुमोदन के अधीन है। आज मार्केट में कम्पनी के नाम परिवर्तन की खबर के बीच इसके शेयर की खूब बिक्री हुई है और स्टॉक मार्केट में इसका भाव 10 फीसदी ऊपर चढ़ गया है। आज की मार्केट में रुचि सोया का भाव 1188 रुपये पर ट्रेंड कर रहा है जो की कल के भाव की तुलना में 10 फीसदी अधिक है। अगर हम पिछले साल जून माह में शेयर इसके शेयर की बात करें तो यह 1,377 रुपये तक गया था, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो करीब 43 हजार करोड़ रुपये है।
सूत्रों का कहना है कि रुचि सोया, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के फूड प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग के अलावा लेबलिंग और रिटेल ट्रेडिंग का काम करेगी। इस सौदे में कर्मचारियों का स्थानांतरण, अनुबंध, लाइसेंस, परमिट, वितरण नेटवर्क और खाद्य खुदरा व्यवसाय के ग्राहक जैसी कई संपत्तियां शामिल हैं।
Exit mobile version