Site icon Buziness Bytes Hindi

Stock Market का बदला माहौल, सेंसेक्स निफ्टी में आई तेजी

Stock Market:- सोमवार को ठंडे पड़े शेयर बाजार की आज धमाकेदार ओपनिंग हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनो में तेजी आने से मार्केट का माहौल बदल गया है। आज के बाजार में सेंसेक्स में 525 अंक की तेजी आई है वही निफ्टी ने 177 अंक का उछाल मारा है। अगर हम सेंसेक्स के ट्रेंड की बात करे तो यह 525 अंक के साथ इस समय 57105 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. वही निफ्टी 177 अंक के साथ 17131 के स्तर पहुंच गया है।

क्या है खरीद के सम्बंध में आज का बाजारी माहौल:-

अगर हम आज की ओपनिंग के बाद बाजार में जारी खरीद पर ध्यान केंद्रित करें तो आज बाजार में चौतरफा खरीद जारी है। निफ्टी पर बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स ने 1 फीसदी , एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स ने 2 फीसदी , मेटल और फार्मा इंडेक्स 1 फीसदी मजबूत हुए हैं। 
वही अगर हम सेंसेक्स की बात करे तो उसके 30 के 30 शेयर इस समय हरे निशान पर हैं। लेकिन बाजार में आज मिक्स्ड ट्रेंड दिखाई दे रहा है। 

जाने आज के टॉप गेनर्स:-

अगर हम आज के टॉप गेनर्स की बात करें तो INDUSINDBK, HINDUNILVR, M&M, SUNPHARMA, ITC और BAJFINANCE आज टॉप पर चल रहे हैं।
Exit mobile version