Site icon Buziness Bytes Hindi

Weather News : मौसम की तब्दीली ज्यादा दिन की नहीं, फिर होगी तपिश, हो जाएं सावधान

लखनऊ। गश्त खाने वाली गर्मी की से परेशान लोगों को मिली राहत भी कुछ दिन की ही मेहमान है. मौसम एक्सपर्ट अनुसार सात मई के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा. मंगलवार को यूपी में बादल छाए रहे. मौसम विभाग का दावा है कि तेज हवाओं और छिटपुट बूंदाबांदी से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मंगलवार को झांसी में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी जहां पर पारा 47 डिग्री के ऊपर रहा. वही सबसे कम गर्मी इटावा में पड़ी है जहां पर पारा मात्र 22 डिग्री सेल्सियस रहा है.

Also Read : अव्यवस्थाओं के लिए जाना जाता था यूपी, अब हो गया बदलाव: Danish Azad

इसके अलावा मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि 4 और 5 मई को बादल छाए रहेंगे. इस दौरान धूल भरी आंधी और बारिश होने की भी संभावना है. तापमान में और गिरावट आएगी. लेकिन 7 मई के बाद मौसम एक बार फिर करवट लेगा और भीषण गर्मी होगी. पिछले 2 दिनों से मौसम में बदलाव का मुख्य कारण जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ है. चक्रवाती हवाओं ने दक्षिण मध्य पाकिस्तान और राजस्थान के अगल-बगल के हिस्सों पर कब्जा किया है.

Also Read : Uttarakhand News : तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे उप्र के CM Yogi , सीएम धामी ने किया स्वागत

वही वही एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि पाकिस्तान से चल रही हवाओं का असर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर पड़ेगा. जिसकी वजह से धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. जबकि उत्तर पश्चिमी राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ तक तरफ रेखा बन गई है वही एक और कर्क रेखा दक्षिण छत्तीसगढ़ से आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है. मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि 4 मई को दक्षिण हनुमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है जिसके प्रभाव से 6 मई तक एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है और जो तेज हो सकता है.

Exit mobile version