Site icon Buziness Bytes Hindi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी ताल ठोकेंगे चंद्रशेखर


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी ताल ठोकेंगे चंद्रशेखर

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि सीएम योगी गोरखपुर की सदर सीट से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। इसके पहले चंद्रशेखर आजाद ने कहा था कि जहां से सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ेंगे वह उनके खिलाफ रण में उतरेंगे। चंद्रशेखर के इस ऐलान के बाद अब सियासत और गरमा गई है।

Read also: चंद्रशेखर आजाद ने 33 सीटों की पहली सूची जारी की, अकेले लड़ेंगे चुनाव

समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं हो पाने के बाद जन शेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश के चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने अपने प्रत्याशियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। पहली सूची में चंद्रशेखर आजाद ने करीब 34 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वहीं गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद ने खुद की उम्मीदवारी का ऐलान किया है। चंद्रशेखर आजाद सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। पूर्वांचल के गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, बनारस एवं मिर्जापुर मंडल के मुख्य चुनाव प्रभारी डॉ मोहम्मद आकिब ने चंद शेखर की उम्मीदवारी का ऐलान करते हुए कहा है कि वह अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार सीएम योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।


दूसरे दलों पर नजर

चंद्रशेखर आजाद के ऐलान के बाद गोरखपुर शहर काफी महत्वपूर्ण हो गई है। हालांकि अभी तक यह सीट भारतीय जनता पार्टी के लिहाज से काफी सुरक्षित मानी जा रही थी। लेकिन चंद्रशेखर के ऐलान के बाद अब नजर दूसरे दलों पर होगी। क्या सभी विपक्षी दल चंद्रशेखर आजाद का समर्थन करेंगे या वह भी अपने प्रत्याशी उतारेंगे। अगर सभी विपक्षी दल चंद शेखर को चुनाव लड़ाने का ऐलान करते हैं तो यह सीट और भी महत्वपूर्ण हो जाएगी।

Read also: आजादी के बाद अल्पसंख्यक वोटों के सियासी सौदागरों ने इस समुदाय का केवल शोषण ही किया : मुख्तार अब्बास नकवी

कल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्र शेखर आजाद शुक्रवार को लखनऊ के प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करेंगे। इस दौरान वह अपनी उम्मीदवारी के साथ-साथ दूसरे प्रत्याशियों के ऐलान पर भी चर्चा करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद सभी विपक्षी दलों से यह अपील कर सकते हैं कि गोरखपुर शहर सीट पर उनका समर्थन करें।

Exit mobile version