Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News : भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद ने की मनराजकापुर कांड के CBI जांच की मांग

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में 1 मई को पुलिस दबिश के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के छठें दिन राजनीतिक पार्टियों का दौरा लगातार जारी है। इस क्रम में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्र शेखर आजाद सैकड़ों समर्थकों के साथ मनराजपुर गांव पहुंचे। इस दौरान भीम आर्मी के समर्थक पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते नजर आए।

Also Read : Lucknow News Today : जुमे की नमाज के बाद शियाओं का सऊदी अरब के खिलाफ विशाल प्रदर्शन

पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद पुलिस के बल पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी कि नारेबाजी भीम आर्मी के समर्थक लगातार करते रहे। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद ने कन्हैया यादव के मृतक पुत्री निशा यादव के फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान चंद्रशेखर ने कन्हैया यादव उनकी पत्नी और उनके बेटे से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली । मृतका निशा की माँ रोते-रोते न्याय की गुहार लगाती रही। वही मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को भी भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने संबोधित किया और कहा कन्हैया यादव का परिवार अब हमारा परिवार है और इनकी लड़ाई हम लड़ेंगे और उनको न्याय दिलवा कर रहेंगे ।

मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा पूरे घटनाक्रम को लेकर कन्हैया यादव का परिवार पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है । हम इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं । कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच हो । ताकि न्याय मिल सके । चन्द्रशेखर आजाद ने चंदौली जिला प्रशासन को चेतावनी दी है की अगर 72 घंटे के अंदर 302 के तहत मुकदमा दर्ज कराकर एसएचओ की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह खुद जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठेंगे और जब तक कन्हैया यादव के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक वह इस लड़ाई को लड़ते रहेंगे।

Also Read : UP News : हाईकोर्ट ने खारिज की मीट कारोबारी याकूब कुरैशी की याचिका तो एक्शन में आई पुलिस

हैदराबाद में प्रेम विवाह को लेकर हुए दलित युवक की हत्या के सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हैदराबाद की घटना की हम निंदा करते हैं और हम मांग करते हैं की फास्ट ट्रेक कोर्ट में मुकदमा चलाकर 3 महीने के अंदर आरोपीयो को सजा दी जाए। साथ ही हम मांग करते हैं कि मनराजपुर कांड की भी फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो और जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दी जाए।

Exit mobile version