Site icon Buziness Bytes Hindi

“Chandigarh Kare Aashiqui” ने 5 दिन में किया 18.86 करोड़ रुपए का कारोबार


“Chandigarh Kare Aashiqui” ने 5 दिन में किया 18.86 करोड़ रुपए का कारोबार

अभिनेता आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी'(Chandigarh Kare Aashiqui ) हाल ही में रिलीज हुई है जिसने 5 दिनों में 18.86 करोड़ रुपये की कमाई करली है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर आंकड़े साझा करते हुए लिखा: “#ChandigarhKareAashiqui 5 वें दिन रॉक-स्थिर बनी हुई है … शुक्र 3.75 करोड़, शनि 4.87 करोड़, संडे 5.91 करोड़, सोम 2.15 करोड़, मंगल 2.18 करोड़। कुल: ₹ 18.86 करोड़। #भारत बिज़।”

अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ (Chandigarh Kare Aashiqui ) एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें आयुष्मान एक बॉडी बिल्डर की भूमिका में नज़ए आ रहे है और वाणी एक ज़ुम्बा शिक्षक की भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी आयुष्मान के चरि, मनविंदर मुंजाल मनु के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चंडीगढ़ का एक बॉडी बिल्डर है, जिसे मानवी नाम की एक ज़ुम्बा टीचर से प्यार हो जाता है।

चीजें तब मोड़ लेती हैं जब उसे पता चलता है कि मानवी एक ट्रांसजेंडर महिला है। फिल्म रोमांस और ड्रामा से भरा हुआ है एवं दोनों ही अभिनेताओं की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है जो लोगो के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

Exit mobile version