लाइफस्टाइल डेस्क। Chana Ghugni Recipe – छठ पूजा बस आने ही वाली है, इस दिन छठी मैया की पूजा होती है और सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। साथ ही पारंपरिक भोज बनाने की परंपरा है। जैसे की इस दिन चना घुघनी बनाने का रिवाज है, तो अगर आप इसकी रेसिपी देख रहे है। तो इस लेख में हम आपको बताएंगे की इसे चटपटा और झटपट कैसे बनाएं।
चने की घुगनी सामग्री
1 बड़ा कप हरा चना, 2 बड़े चम्मच घी, 2 हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, 1/2 छोटा चम्मच गुड़, आवश्यकतानुसार पानी और गार्निश के लिए हरा धनिया।
चने की घुगनी रेसिपी ( Chana Ghugni Recipe )
पहले चनों को कुछ देर भिगोकर रख दे, फिर उसका सारा पानी निथारकर अलग रख लें। अब पैन में घी गर्म करे, फिर उसमें हरी मिर्च डालकर उसे चटकने दें। चटक जाए उसमें हरे चने डालकर 5-6 मिनट मीडियम आंच पर पकाएं और 2 मिनट धीमी आंच पर रखकर ढककर पकाएं। ध्यान दे की चने नीचे बर्तन में बिल्कुल न लगें, अगर ऐसा हो जाए तो थोड़ा-थोड़ा पानी डाल सकते है।

