Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: घर पर बनाएं चना चिल्ली, ये रही रेसिपी!

Chana Chilli Recipe

लाइफस्टाइल डेस्क। Chana Chilli Recipe – अगर आप झटपट बनने वाले स्नैक्स की तलाश कर रहे है तो काबुली चना चिल्ली बना सकते है वो भी रेस्टोरेंट स्टाइल में। इसे बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है, बस सही तरीके से बनाएं। चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

चना चिल्ली सामग्री –

काबुली चने 1 कप, बारीक कटा हुआ 1 प्याज, बारीक कटी हुई 1 शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई 4 हरी मिर्च, लाल मिर्च 1 चम्मच, नमक स्वादानुसार, 4 चम्मच तेल, बारीक कटी हुई 4 लहसुन की कलियां, कॉर्न फ्लोर 5 चम्मच, विनेगर 1 चम्मच, टोमेटो सॉस 5 बड़े चम्मच, सोया सॉस 2 चम्मच, काली मिर्च 1 चम्मच, और हरा धनिया 3 चम्मच।

चना चिल्ली रेसिपी (Chana Chilli Recipe)

पहले काबुली चने को 5 से 6 घंटे तक भिगोकर रख दे फिर कुकर में दो कप पानी और 1 चम्मच नमक डालकर उबाल ले। 2 सिटी में गैस बंद कर दें और इन्हे बाउल में निकालकर ठंडा कर ले। अब बाउल में दो चम्मच कान फ्लावर, चुटकी भर नमक, 1 चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच- काली मिर्च पाउडर, चुटकी भर- हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। साथ ही उसमे प्याज, टमाटर की प्यूरी, शिमला मिर्च और हरी मिर्च को बारीक काट लें। अब गैस पर एक कढ़ाही गर्म कर ले और 2 चम्मच तेल डालें और प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर गोल्डन ब्राउन कर ले।

इसमें लहसुन और नमक, टोमेटो सॉस, चिली सॉस और विनेगर, सोया और पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। जब ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो तब उसमे काबुली चने डालकर 5 मिनट के लिए पकने दें। आप चाहें तो चनों को डीप फ्राई कर सकते है। बस तैयार है , इसे गरमा-गरम सर्व करें।

Exit mobile version