चैंपियंस ट्रॉफी: इंद्र भगवान् की कृपा से पाकिस्तान को मिल गया एक अंक

फीचर्डचैंपियंस ट्रॉफी: इंद्र भगवान् की कृपा से पाकिस्तान को मिल गया एक...

Date:

आखिरकार इंद्र भगवान् की कृपा पाकिस्तान पर हो गयी, यह भी कहा जा सकता है कि क़ुदरत के निज़ाम ने चैंपियंस ट्रॉफी में मेज़बान पाकिस्तान को पूरी तरह शर्मिंदा होने से बचा लिया और अंक तालिका में उसका भी नाम चढ़ गया, उसे भी एक अंक मिल गया क्योंकि रावलपिंडी में भारी बारिश के कारण पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच रद्द कर दिया गया। यह बात इसलिए कही जा रही है कि पाक्सितान ने जहाँ अपने पहले दोनों मैचों में बहुत घटिया प्रदर्शन किया वहीँ बांग्लादेश ने भी दोनों मैच हारे लेकिन उसने दोनों ही मुकाबलों में भारत और न्यूज़ीलैण्ड को परेशान किया, इसलिए पाकिस्तानी भी मान रहे थे कि आज के मैच में बांग्लादेश पाकिस्तान को हरा सकती है. वहीँ पाकिस्तान के अंतरिम हेड कोच आकिब जावेद सोच रहे थे कि आखरी मैच जीतकर पाकिस्तान टीम की कमियों को किसी तरह ढका जाय और अपनी कुर्सी बचाई जाय.

चैम्पियंस ट्रॉफी का मैच बारिश के कारण रद्द होने के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश को एक-एक अंक दिया गया। पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो गईं। पिछले दो दिनों से रावलपिंडी में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और कल रात भी बारिश हुई।

गौरतलब है कि चैम्पियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया था। मैच रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों को एक-एक अंक दिया गया। इस ग्रुप का आखरी मैच 2 मार्च को भारत और पाकिस्तान के मध्य खेला जायेगा जो पहले ही अंतिम चार में पहुँच चुकी है। इस मैच से बस इस बात का फैसला होना है कि कौन सी टीम ग्रुप में टॉप पर रहेगी। वहीँ कल अफ़ग़ानिस्तान की जीत के बाद ग्रुप बी की equation बहुत दिलचस्प हो गयी है. अफ़ग़ानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दोनों के लिए अलार्म बजा दिया है कि हमसे ज़रा बच के रहना क्योंकि अफ़ग़ानिस्तान की टीम अब अपसेट करने वाली नहीं बल्कि लड़कर जीतने वाली टीम बनती जा रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में बार-बार क्यों आती हैं भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाएं? समझिए बड़ी वजहें

नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित रसुवा जिले में भोटेकोशी-ल्हेन्डे खोला...