चंपावत। चंपावत उपचुनाव की मतगणना के नतीजे अब आ चुके हैं। इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 58258 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को मात्र 3233 वोट मिले। सपा समर्थित प्रत्याशी 409 और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु 399 वोट पर सिमट गए हैं। मुख्यमंत्री के सामाने सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 55025 मत पाकर चंपावत उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उपचुनाव में ईवीएम से 62898 वोट और पोस्टल बैलेट से 1303 मत पड़े। मुख्यमंत्री धामी की जीत के बाद भाजपा में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री मोदी और उप्र के सीएम योगी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री धामी काे ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। वहीं इस चुनाव में नोटा को भी 377 मत मिले हैं। विपक्ष कांग्रेस ने सीएम धामी की जीत को लोकतंत्री की हत्या करार दिया है।
Read also: Mohan Bhagwat on Shivling: संघ प्रमुख का सवाल, हर मस्जिद में शिवलिंग की खोज क्यों?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के अलावा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चम्पावत उपचुनाव में प्रदेश के सीएम धामी की जीत को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए इसके परिणाम को चिंताजनक बताया हैँ। कांग्रेस ने इसकी हाइकोर्ट के सेवानिवृत्त जज से जांच की मांग की है। वहीं चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ गोलू देवता का के मंदिर पहुंचे और वहां पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम धामी जनसभा को संबोधित करेंगे। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि सीएम पुष्कर धामी को चंपावत के मतदाताओं ने हाथों हाथ लिया। इससे क्षेत्र का विकास होगा। अब तक राज्य में जितने भी उपचुनाव हुए हैं उनमें ये सबसे बड़ी जीत बताई जा रही है। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने सीएम धामी की जीत पर कहा कि चंपावत उपचुनाव ऐतिहासिक है। कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है। चंपावत के मतदाताओंं और यहां की जनता का तहेदिल से आभार।

