Site icon Buziness Bytes Hindi

Champawat By-Election 2022: दो घंटे के चंपावत उपचुनाव में पड़े 18 फीसदी वोट, दांव पर सीएम धामी की किस्मत

चंपावत। प्रदेश के चंपावत में आज विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह 7 बजे 11 बजे तक हुए मतदान में अब तक 18 प्रतिशत मतदान हुआ है। यानी दो घंटेे में तात्र 18 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया है। हालांकि इस समय मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइनें लगी हुई हैं। आज हो रहे चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद होगा। फरवरी में उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा था।

Read also: Gujarat Chunavi Dangal: जो अपनी पार्टी के नेता के दुःख में नहीं शामिल हुए वह जनता का क्या होगा: हार्दिक पटेल 

आज सुबह जब मतदान शुरू हुआ तो मतदान स्थल पर सबसे पहले तहसीलदार ज्योति धपवाल ने अपना पहला वोट डाला। यहां पर प्राथमिक विद्यालय को आदर्श बूथ बनाया गया है। मतदाताओं में आज उपुचनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। टनकपुर मंडी समिति पोलिंग बूथ पर वोटिंग शुरू होने से पहले ही मतदानओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या मतदान स्थल पर अधिक दिखाई दे रही है।

Exit mobile version