रसोई Bytes: बनाएं मणिपुर की ये चाक-हाओ खीर, आएगा खूब स्वाद !

रसोई Bytesरसोई Bytes: बनाएं मणिपुर की ये चाक-हाओ खीर, आएगा खूब स्वाद !

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Chak-Hao Kheer Recipe – शयद चाक-हाओ खीर का नाम अपने पहली बार सुना होगा, ये मणिपुर की फेमस रेसिपीज में से एक है। इसे आप आसानी से घर पर भी बना सकते है, ये खाने में लाजवाब और सबको पसंद आने वाली चीज है। चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

चाक-हाओ खीर सामग्री

3/4 कप काले चावल, 1-1/2 लीटर दूध, 4 चम्मच चीनी, 1 तेजपत्ता, 5 इलायची, 10 काजू, 8 बादाम, 1 कटोरी पतला कटा हुआ नारियल और पानी। 

चाक-हाओ खीर रेसिपी (Chak-Hao Kheer Recipe)

पहले एक बाउल में चावल को भिगो दे साथ ही गहरे पैन में दूध रखें और उबाल आने दें। दूध में हल्का-हल्का उबाल आने लगे तब इलायची, तेज पत्ता और चावल डालकर मिक्स कर दें और पकने दें। चावल मुलायम हो जाए तब नारियल के टुकड़े, चीनी और ड्राई फ्रूट्स डाल दें। अब 10 से 15 मिनट तक अच्छे से पकने दें। तैयार है चाक-हाओ खीर। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related