चक दे इंडिया…मैदान पर 60 मिनट का कदमताल, लिखेगा इतिहास

फीचर्डचक दे इंडिया…मैदान पर 60 मिनट का कदमताल, लिखेगा इतिहास

Date:


चक दे इंडिया…मैदान पर 60 मिनट का कदमताल, लिखेगा इतिहास

खास नजर महिला हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया पर होगी , अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक लगाकर ओलंपिक में इतिहास रच दिया था

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला खिलाडिय़ों ने देश की साख बचा रखी है। हॉकी को लेकर भी एक बार फिर देश की नजर महिलाओं पर है।  पुरुष हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पराजित हो जाने के बाद अब सबकी उम्मीद महिला हॉकी टीम पर है। हर कोई चाहता है कि देश की बेटियां इतिहास रचें। मौका सेमीफाइनल का है और हॉकी मुकाबले में भारतीय बालाओं की भिड़न्त अर्जेंटीना की महिलाओं से है। यह मैच भारतीय समय के अनुसार बुधवार यानि आज दोपहर 3 बजकर30 मिनट पर शुरू होगा।

उत्तर प्रदेश में सौगात देने की तैयारी
अपने देश की महिला हॉकी टीम ओलंपिक गोल्ड मेडल से बस दो स्टेप दूर हैं। बस इससे पहले स्वदेशी बालाओं को सेमीफाइनल मुकाबले में टीम अर्जेंटीना को हार का मुंह दिखाना होगा। इस बीच स्वदेशी हॉकी गर्ल्स को उत्तर प्रदेश में भी सौगात देने की तैयारी कर ली गई है। टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इस जीत से हॉकी का गढ़ रहा लखनऊ के खेल जगत में खुशी की लहर है। महिला खिलाडिय़ों से इतने दमदार प्रदर्शन की उम्मीद किसी को नहीं थी। महिलाओं के खेल स्तर को सुधारने के लिए अब यहां पर उनकी प्रैक्टिस की व्यवस्था को और भी बेहतर बनाए जाने तैयारी शुरू कर दी गई है। ओलम्पिक ही नहीं, इंटरनेशनल और नेशनल लेवल के मुकाबले भी अब टर्फ पर खेले जाते हैं। ऐसे में घास में प्रैक्टिस करने वाले खिलाडिय़ों का प्रदर्शन टर्फ पर प्रभावित होता है।

Read Also : सिंधु भारत की महानतम ओलंपियनों में से एक : खेल मंत्री ठाकुर

मेरठ की वंदना और प्रियंका से भी उम्मीद
उत्तर प्रदेश की बात चल ही रही है तो बता दें कि, यहां प्रदेशवासियों की खास नजर महिला हॉकी टीम की सदस्य वंदना कटारिया पर है। वंदना ने बीती 31 जुलाई को अफ्रीका के खिलाफ  गोल की हैट्रिक लगाकर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। वैसे पिछले कई मैचों में कुछ खास न कर पाने वाली वंदना ने उस दिन ओलंपिक में इतिहास रच दिया था। यही नहीं मेरठ के दूसरे एथलीट भी टोक्यो ओलंपिक में अपना दम दिखाने की कोशिश में हैं। पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी जापान के टोक्यो में ही हैं। प्रियंका के कोच गौरव त्यागी के मुूताबिक, परिवार और खेल जगत के लोग प्रियंका सहित मेरठ के एथलीटों की जीत के लिए इश्वर की आराधना कर रहे हैं। प्रियंका छह अगस्त को दोपहर एक बजे 20 किमी. पैदल चाल स्पर्धा में अपना दमखम दिखाएंगी। 

Read Also : यकीन है कि पुरुष हॉकी टीम कांस्य पदक जीतेगी : अनीशा

चेयरमैन आरपी सिंह को बधाई
ओलम्पिक में भारतीय हॉकी टीम के दमदार प्रदर्शन करने पर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रजनीश मिश्रा ने भारतीय हॉकी के हाई परफारमेंस कमेटी के चेयरमैन डॉ. आरपी सिंह को बधाई दी है। चेयरमैन डॉ. आरपी सिंह के अनुसार भारतीय टीम पदक से अब दो कदम ही दूर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related