टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का धन श्री से तलाक हो गया है। खबर है कि दोनों ने फैमिली कोर्ट में तलाक की औपचारिकताएं पूरी कर लीं। काफी अरसे से ऐसी खबरें आ रही थीं कि चहल और धन श्रीके रास्ते अब अलग हो गए हैं और दोनों अलग रह रहे हैं। अब इस खबर पर आ रही है कि चहल-धनश्री अलग हो गए हैं। चहल और धनश्री का रिश्ता 4 साल पहले ही शुरू हुआ था। दोनों ने 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी।
युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर एक क्रिस्पर पोस्ट भी किया जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी जिंदगी में कुछ बड़ा हुआ है। चहल ने लिखा है कि भगवन ने उन्हें बचाया है। धनश्री वर्मा ने भी कुछ ऐसा ही पोस्ट किया है. धनश्री ने लिखा कि कैसे भगवान ने उनके गमों को खुशियों में बदल दिया है। हाल ही में एक खबर आई थी कि युजवेंद्र चहल तलाक के बाद धनश्री वर्मा को 60 करोड़ रुपये का एलिमनी देने वाले हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
अगर पिछले कुछ समय पर नज़र डालें तो टीम इंडिया के 3 खिलाड़ियों का तलाक हो गया है। पहले शिखर धवन -आयशा मुखर्जी से अलग हुए. इसके बाद हार्दिक पंड्या ने नताशा स्टेनकोविच को तलाक दे दिया और अब युजवेंद्र चहल और धनश्री की राहें भी जुदा हो गईं।
