अगले वर्ष ऑनलाइन होगी साझा पात्रता परीक्षा

एजुकेशनअगले वर्ष ऑनलाइन होगी साझा पात्रता परीक्षा

Date:


अगले वर्ष ऑनलाइन होगी साझा पात्रता परीक्षा

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि चुनिंदा सरकारी नौकरियों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और चयन के लिए साझा पात्रता परीक्षा (CET) अगले वर्ष से देशभर में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। सिंह ने कहा कि यह परीक्षा सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बड़ा वरदान होगी। कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा, “साझा पात्रता परीक्षा कराने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी से राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) का गठन किया गया है।”

उन्होंने कहा कि एनआरए एक बहु-एजेंसी निकाय होगा, जो ग्रुप-बी और सी (गैर-तकनीकी) पदों के लिए उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और चयन परीक्षा आयोजित करेगा। सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, “इस सुधार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि देश के प्रत्येक जिले में कम से कम एक परीक्षा केंद्र होगा, जो दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले उम्मीदवारों की पहुंच बढ़ाएगा।”

उन्होंने कहा कि, “इस ऐतिहासिक सुधार का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य हर उम्मीदवार को एक समान अवसर प्रदान करना है, ताकि नौकरी चाहने वाला कोई भी व्यक्ति नुकसान में न हो और उसे समान अवसर मिले, चाहे उसकी पृष्ठभूमि या सामाजिक-आर्थिक स्थिति कोई भी हो।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related