Site icon Buziness Bytes Hindi

SVB Bank Crisis: SVB के CEO व CFO ने पद छोड़ा, डूबने के बाद सरकार के नियंत्रण में बैंक

svb

नई दिल्ली। SVB Bank ने पिछले महीने चैप्टर 11 दिवालियापन संरक्षण के लिए आवेदन किया था। इसके बाद खुद के पुनर्गठन के लिए व्यापार सलाहकार फर्म अल्वारेज़ एंड मार्सल को नियुक्त किया। फिलहाल एएंडएम के निकोलस ग्रोसी को गुरुवार को एसवीबी का अंतरिम सीएफओ नामित किया गया।
एसवीबी फाइनेंशियल ग्रुप के पास पिछले महीने तक सिलिकॉन वैली बैंक का स्वामित्व था। मार्च में बैंक में तालाबंदी की खबरों के बाद बाद अमेरिकी सरकार ने उसे अपने नियंत्रण में ले लिया था। अब एसवीबी फाइनेंशियल ग्रुप ने घोषणा की है कि उसके दो शीर्ष अधिकारियों ने अपना पद छोड़ दिया है।

ये दो लोग कंपनी के पूर्व सीईओ ग्रेगरी बेकर और पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) डैनियल बेक हैं, इन दोनों ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जहां बेक ने मंगलवार को अपना इस्तीफा दिया वहीं बेकर ने सीईओ और बोर्ड मेंबर दोनों पदों से बुधवार को अपना इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने दोनों लोगों से कहा है कि वह अपनी सेवाओं के लिए एसवीबी से बिना कोई शुल्क लिए “आवश्यकतानुसार” कॉर्पोरेट सलाहकार के रूप में बने रहें।

कंपनी ने पुनर्गठन के लिए सलाहकार नियुक्त किया

एसवीबी ने पिछले महीने चैप्टर 11 दिवालियापन संरक्षण के लिए आवेदन किया था और खुद के पुनर्गठन के लिए व्यापार सलाहकार फर्म अल्वारेज़ एंड मार्सल को नियुक्त किया। फिलहाल एएंडएम के निकोलस ग्रोसी को गुरुवार को एसवीबी का अंतरिम सीएफओ नामित किया गया।

27 अप्रैल को होने वाली वार्षिक बैठक स्थगित

कंपनी ने अंतरिम सीईओ का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि ग्रॉसी प्रभावी रूप से कंपनी को चलाएंगे, उन्हें कंपनी के पुनर्गठन का काम सौंपा गया है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह अपनी वार्षिक बैठक को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करेगा, जो पहले 27 अप्रैल को निर्धारित थी। अमेरिका का सिलिकॉन वैली बैंक मार्च महीने में तालाबंदी की स्थिति में पहुंच गया था और इससे वैश्विक बैंकिंग संकट की शुरुआत हो गई।

हालांकि बैंक को दिवालियापन फाइलिंग में शामिल नहीं किया गया। अपने दिवालिया होने के समय एसवीबी फाइनेंशियल ने कहा था कि उसके पास असुरक्षित ऋण के रूप में 3.3 अरब डॉलर स्टॉक के रूप में 3.7 अरब डॉलर हैं जो पुनर्गठन की प्रक्रिया में समाप्त हो सकते हैं।

Exit mobile version