Site icon Buziness Bytes Hindi

केंद्र की Make In India तथा Startup India जैसी योजनाएं मील का पत्थर साबित

गाजियाबाद। केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया तथा स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएं हर गाजियाबाद वासी के लिए मील का पत्थर साबित हुई है। ये बातें देश के पूर्व थल सेनाध्यक्ष और गाजियाबाद के सांसद सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नगर विमानन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 26 मई को केंद्र सरकार के आठ साल पूरे हो चुके हैं। जिसके उपलक्ष्य में रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रमों का आयोजन जगह-जगह किया जा रहा है। इसी कड़ी में गाजियाबाद के चौधरी मोड़ स्थित एक बैंकट हॉल में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम में सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नगर विमानन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने गाजियाबाद के सांसद के तौर पर 8 वर्ष पूर्ण करने वाली सरकार के बारे में सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाया।
इस अवसर पर वीके सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है। तब से देश भर में चहुमुखी विकास हुआ है और विकास की गति लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्र की उन्नति व गरीब कल्याण सुशासन तथा बेहतर व्यवस्थाओं के लिए योजनाओं को चलाने का सकारात्मक कार्य किया है। वह सभी विकासात्मक कार्य अविश्वसनीय साबित हुए हैं। वहीं गाजियाबाद में भी केंद्र सरकार के गरीब कल्याण योजना के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसके तहत समय अनुसार गाजियाबाद में रहने वाले लोगों तक इन योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया गया। ताकि कोई भी गाजियाबाद वासी इन योजनाओं से वंचित न रह सके।

Read also: Fire Accident Ghaziabad: शापिंग कांम्पलेक्स में लगी भीषण आग, खाली कराई गई आसपास की हाईराइस बिल्डिंग

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में इन सभी कार्यों को प्राथमिकता से किया गया जो कार्य बहुत पहले हो जाने चाहिए थे और उन सभी जनहित के कार्यों का लोग इंतजार भी कर रहे थे। उन्होंने मोदी सरकार के 8 साल के अंदर किए गए तमाम विकास कार्यों और उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में आज सफलता प्राप्त हुई है। यदि खास तौर पर उनके संसदीय क्षेत्र गाजियाबाद की बात की जाए तो गाजियाबाद में क्रियानवन करके गाजियाबाद के निचले तबके के लोगों को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया गया है। संसद वीके सिंह ने कहा कि उनके कार्यकाल में गाजियाबाद के युवाओं को स्वावलंबित योजनाएं गाजियाबाद के  कोने कोने तक पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया तथा स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएं हर गाजियाबाद वासी के लिए मील का पत्थर साबित हुई है और भाजपा सरकार ने हमेशा से सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र को लेकर जनहित के तमाम कार्य किए हैं और इसी मूल मंत्र को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि खासतौर से गाजियाबाद में तो मोदी सरकार के बाद से गाजियाबाद की तस्वीर बदल चुकी है गाजियाबाद में चारों तरफ विकास की बयार बह रही है।

Exit mobile version