Site icon Buziness Bytes Hindi

लद्दाख में बनेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय


लद्दाख में बनेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय

केंद्र सरकार ने गुरुवार को कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसके अन्तर्गत केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी जिसकी लागत 750 करोड़ होगी । यह जानकारी अनुराग ठाकुर ने दी | ये यूनिवर्सिटी लद्दाख मे एक मॉडल का कार्य करेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बात की पूरी जानकारी दी है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में एक और परियोजना को मंजूरी को मंजूरी दे दी है और वह परियोजना है लद्दाख इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (LIIDCO) की स्थापना | यह सभी योजनाएं जल्द ही धरातल पर होंगी, और जल्द ही इन सभी परियोजनाओं पर काम शुरू होगा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक हुई जिसमे सभी अहम फैसले लिए गए |

UP Government ने लिया बड़ा फैसला, 49 साल पुराने सिनेमाघरों में अब ख़त्म हुआ धूम्रपान संबंधी कानून

इंटीग्रेटेड बहुउद्देशीय कॉर्पोरेशन की स्थापना का निर्णय भी इन परियोजनाओं के अंतर्गत ही लिया गया है। ये कॉर्पोरेशन लद्दाख में पर्यटन, परिवहन सुविधाओं के विकास, उद्योग और स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प की मार्केटिंग जैसे कई जरूरी कार्य और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में मदद करेगा। इसके अलावा सरकार ने पांच वर्षों में 6,322 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन के साथ स्पेशलिटी स्टील के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को भी मंजूरी दी है। 

Exit mobile version