Site icon Buziness Bytes Hindi

Diwali Bonus: केंद्रीय कर्मियों को दीपावली पर बोनस देने का एलान, जानिए किसको मिलेगा फायदा

t1701 7

Diwali Bonus : वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के कर्मियों को दीपावली के मौके पर नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (एडहॉक बोनस) देने की घोषणा की है। इसके तहत पात्र कर्मियों को 30 दिन के वेतन जितनी राशि दी जाएगी। केंद्र सरकार के ग्रुप बी और ग्रुप सी के अंतर्गत आने वाले अराजपत्रित कर्मचारी, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के तहत नहीं आते हैं। उन्हें भी बोनस दिया जाएगा। एडहॉक बोनस का लाभ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कर्मियों को भी मिलेगा।

अस्थाई कर्मचारी होंगे लाभान्वित

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, एडहॉक बोनस के तहत जो धनराशि दी जाती है। उसका निर्धारण करने के लिए नियम बनाया है। कर्मियों का औसत वेतन, गणना की उच्चतम सीमा के मुताबिक, जो कम हो, उसके आधार पर बोनस जोड़तें हैं। अगर किसी कर्मी को सात हजार रुपए मिल रहे हैं, तो उसका 30 दिनों का मासिक बोनस लगभग 6907 रुपये होगा। इस तरह के बोनस का लाभ, केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो 31 मार्च 2023 को सेवा में रहे हैं। उन्होंने साल 2022-23 के दौरान कम से कम छह महीने तक ड्यूटी दी है। वित्त मंत्रालय के आदेश में कहा है, जो कर्मचारी अस्थायी तौर से एडहॉक बेस पर तैनात हुए हैं, उन्हें भी दीवाली का बोनस मिलेगा, बशर्ते उनकी सेवा के बीच कोई ब्रेक न हुआ हो।

केंद्र सरकार की दीवाली बोनस घोषणा से लाखों कर्मचारियों को लाभ

ऐसे कर्मचारी जो, 31 मार्च 2023 को या उससे पहले सेवा से बाहर हुए हैं या उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है या सेवानिवृत हुए हैं। उसे स्पेशल केस माना जाएगा। इसके तहत वो कर्मी, जो अमान्य तरीके से मेडिकल आधार पर 31 मार्च से पहले रिटायर हो गए है या दिवंगत हुए हैं। लेकिन उन्होंने वित्तीय साल में छह महीने तक नियमित ड्यूटी की है तो उसे एडहॉक बोनस के योग्य माना जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारी की नियमित सेवा निकटवर्ती संख्या को आधार बनाकर ‘प्रो राटा बेसिस’ पर बोनस तय होगा। केंद्र सरकार की दीवाली बोनस घोषणा से लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा और उनकी दीवाली जगमग होगी।

Exit mobile version