EPF News: केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि योजना (ईपीएफ) कार्यक्रम पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं। जिससे नौकरी करने वालों के खाते में रकम आएगी। सरकार ने वित्त वर्ष 2023 के लिए ब्याज दर को बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत किया है। पीएफ की सुविधा पा रहे कर्मचारियों के खाते में पीएफ की बढ़ी ब्याज की धनराशि सरकार ट्रांसफर कर रही है। पीएफ बैलेंस चेक करने का पूरा प्रोसेस जानिए। केंद्र सरकार ने नौकरी पेशा वालों को बड़ी खुशखबरी देते हुए कर्मचारी भविष्य निधि योजना (EPF) पर मिल रही ब्याज को बढ़ा दिया है। सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 में मिलने वाले ब्याज दर को बढ़ा कर 8.15 प्रतिशत किया है।
यानि पिछले वित्त वर्ष में ईपीएफ खाते में जमा पैसों पर सरकार 8.15 प्रतिशत हिसाब से पैसा देगी। ये रुपया ईपीएफ खाताधारकों के खाते में जल्द आएगा। अगर अपना पीएफ का बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो आसानी से इसे कर सकते हैं।
6 करोड़ ईपीएफ खाता धारकों को मिलेगा लाभ
सोमवार 24 जुलाई को, ईपीएफओ ने मार्च 2023 तक 6 करोड़ से अधिक सदस्यों के खातों में ब्याज जमा करने का निर्देश दिया। 2023 मार्च में घोषित पीएफ खातों पर ब्याज दर 2021-22 में सरकार के घोषित चार दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत से अधिक थी। यह 1977-78 के बाद सबसे कम था, जब ईपीएफ ब्याज दर 8 प्रतिशत थी।
ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस
अपने पीएफ बैलेंस को उमंग ऐप (UMANG APP) के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं। सबसे पहले उमंग ऐप को प्ले या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप को ओपन कर EPFO चुनें और ‘Employee Service’ पर क्लिक करें। इसके बाद ईपीएफ बैलेंस चेक करने के लिए पासबुक पर क्लिक करें। इस पर अपना UAN नंबर डालें। इसके अलावा रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। जिस पर ओटीपी आएगा। इसके बाद OTP डालकर login क्लिक करें। इसके बाद कंपनी को चुने जहां ईपीएफ बैलेंस चेक करना है और फिर मेंबर आईडी चुनें। इसके बाद स्क्रीन पर पासबुक और ईपीएफ बैलेंस सामने आ जाएगा।
SMS के माध्यम से अकाउंट बैलेंस चेक करें
मिस्ड कॉल से बैलेंस चेक करने के लिए सभी महत्वपूर्ण कागजों को यूएएन से जुड़ा होना जरूरी है। जिसके लिए EPFOHO UAN ENG को 7738299899 पर भेजना होगा। इसके बाद बैलेंस पता चल जाएगा।

