Site icon Buziness Bytes Hindi

आनलाइन गेमिंग पर लगाते हैं दांव तो हो जाए सावधान, सरकार ने जारी किए ये नए नियम

online game

नई दिल्ली। सरकार ने आनलाइन गेमिंग पर नए नियम जारी कर दिए हैं। जारी किए गए नए नियमों के मुताबिक अब आनलाइन दांव लगाने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यानी आनलाइन गेमिंग से संबंधित किसी भी मामले में आनलाइन दांव नहीं लगा सकेंगे। सरकार के लागू किए गए इस नियम के तहत आनलाइन सटटेबाजों को भी शामिल किया गया है।

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित नए नियम गुरुवार को जारी करते हुए सट्टेबाजी एवं दांव लगाने से संबंधित किसी भी आनलाइन गेम को प्रतिबंधित कर दिया है। इसके साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने स्व-नियामक संगठनों (SRO) का एक प्रारूप जारी किया।

मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों से जुड़े कई SRO बनाए जाएंगे। जिनमें सभी हितधारकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। हालांकि, इनमें सिर्फ उद्योग के प्रतिनिधि नहीं होंगे। उन्होंने कहा, ‘हम एक ऐसा ढांचा खड़ा कर रहे हैं जो यह तय करेगा कि किस ऑनलाइन गेम को SRO की तरफ से अनुमति दी जा सकती है। SRO भी कई संख्या में होंगे।’

आनलाइन सटटेबाजी पर प्रतिबंध

ऑनलाइन गेम को मंजूरी देने का फैसला इस बात को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा कि उस गेम में किसी तरह से दांव या बाजी लगाने की प्रवृत्ति तो शामिल नहीं है। अगर SRO को यह पता चलता है कि किसी ऑनलाइन गेम में दांव लगाया जाता है तो वह उसे मंजूरी नहीं देगा। सरकार के इस नियम से आनलाइन सटटेबाजी पर बहुत असर पड़ेगा। जो लोग आनलाइन सटटेबाजी किया करते थे, सरकार के इस ​नए नियम से उन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है। इससे जहां आनलाइन सटटेबाजी पर प्रतिबंध लगेगा वहीं आनलाइन गेम खेलने वालों पर भी शिकंजा कसा गया है।

Exit mobile version