Site icon Buziness Bytes Hindi

Govt Employee: केंद्रीय कर्मियों को सरकारी मकान के लिए देना होगा अधिक किराया, नई दरें लागू

jl1126

Govt Employee: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मियों और अर्ध सैनिक बलों के लिए सरकारी मकानों की नई दरें लागू की हैं। इसमें होस्टल के किराए में भी बदलाव किया है। यदि 21.5 से 30 वर्ग मीटर का कमरा, जिसके साथ किचन नहीं है तो उसके लिए 550 रुपए हर महीना देने होगा। अगर 30.5 से 39.5 वर्ग मीटर वाले क्षेत्र का कमरा, किचन के साथ लिया जाता है तो उसके लिए 780 रुपए/माह देना होगा। केंद्र सरकार के कर्मियों और अधिकारियों को जीपीआरए (सामान्य पूल आवासीय आवास) के तहत सरकारी मकानों की सुविधा के लिए दरों में वृद्धि की गई है। यानी अब कर्मियों और अधिकारियों को सरकारी आवास के लिए अधिक किराया देना होगा। महंगाई का दौर है तो केंद्र सरकार ने अपने फ्लैट रेट (लाइसेंस फीस) रिवाइज किए हैं। नई लाइसेंस फीस एक जुलाई से लागू होगी।

इससे पहले 2020 में सामान्य पूल आवासीय आवास के तहत सरकारी मकानों की लाइसेंस फीस बढ़ाई थी। रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले आवास व रेलवे क्वार्टर, रिवाइज रेट सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। इसका कारण वजह, इन दोनों विभागों के पास अपने खुद के आवास हैं। इसलिए इनके कार्मिकों पर ‘सामान्य पूल आवासीय आवास’ के बदली दरों का असर नहीं पड़ता। देश के दर्जनों शहरों में केंद्रीय कर्मियों के लिए जीपीआरए के तहत आवास आवंटित होते हैं।

एक जुलाई 2023 से लागू होगी नई लाइसेंस फीस

टाइप 1 के तहत 30 वर्ग मीटर जगह वाले मकान की दर अब 210 रुपए प्रतिमाह कर दी गई है। टाइप 2 के तहत 26.5 वर्ग मीटर क्षेत्र वाले मकान का किराया अब 440 रुपए प्रतिमाह हो गया है। टाइप 3 के अंतर्गत 44 से 65 वर्ग मीटर वाले मकान किराया अब 660 रुपए देना होगा। टाइप 4 के तहत 59/91.5 वर्ग मीटर वाले मकान का किराया 880 रुपए कर दिया गया है। टाइप 4 ‘स्पेशल’ 59/91.5 वर्ग मीटर वाले मकान का किराया 930 रुपए प्रतिमाह होगा। टाइप 5 ‘ए’ 106 वर्ग मीटर तक वाले मकान का किराया 1650 रुपए प्रतिमाह देना होगा।
इसी तरह से अन्य टाइप के मकानों का किराया भी बढ़ाया गया है। इसके अलावा अधिकारी अगर सर्वेंट क्वार्टर लेता है, तो उसके लिए 90 रुपए प्रतिमाह अलग से चुकाने होंगे। इसी तरह गैराज के लिए 60 रुपए प्रतिमाह देना होगा।

केंद्र सरकार के होस्टल के किराए में बदलाव किया है। यदि 21.5 से 30 वर्ग मीटर का एक कमरा, जिसके साथ किचन नहीं है तो उसके लिए 550 रुपए देने होगा। अगर 30.5 से 39.5 वर्ग मीटर वाले कमरा, किचन के साथ लिया जाता है तो 780 रुपए हर महीने चुकाने होंगे।

Exit mobile version