Site icon Buziness Bytes Hindi

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने पाठ्यक्रम में 30 फीसदी कटौती की


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने पाठ्यक्रम में 30 फीसदी कटौती की

नई दिल्लीः केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को शिक्षकों संग सोशल मीडिया पर संवाद करते हुए कहा कि में बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2020 के बाद होंगी।

महाराष्ट्र सरकार ने अपने सिलेबस में 25 फीसदी की कटौती की
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने पाठ्यक्रम में 30 फीसदी और महाराष्ट्र सरकार ने अपने सिलेबस में 25 फीसदी की कटौती की है। जिससे छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परेशानी न हो। यह कटौती अभिभावक, शिक्षाविद और छात्रों की ओर से आए सुझावों के बाद की गई है।

छात्रों का स्वास्थ्य स्वास्थ्य सर्वोपरि
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि परीक्षाओं के साथ छात्रों की जीवन सुरक्षा और उनका स्वास्थ्य हमारे लिए सर्वोपरि है। कोविड महामारी के दौरान देश में नीट और जेईई जैसी सबसे बड़ी परीक्षाएं सफलता पूर्वक आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं के सफल आयोजन की नजीर पेश करते हुए देश के चुनाव आयोग ने उसी के अनुरूप बिहार चुनाव का आयोजन किया।

Exit mobile version