Site icon Buziness Bytes Hindi

मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम ग्रुप) पर केंद्र ने लगाया प्रतिबन्ध

Center bans Muslim League Jammu and Kashmir (Masrat Alam Group)

मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम ग्रुप) पर केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. सोशल मीडिया पोस्ट में दी गयी जानकारी के मुताबिक देश विरोधी गतिविधियों की वजह से इस मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर पर UAPA के तहत पांच साल का प्रतिबन्ध लगाया गया है. बता दें कि जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से आतंकी गतिविधियों में काफी इज़ाफ़ा हुआ है, आतंकी हमले में सेना के कई जवान भी शहीद हुए हैं, अभी हाल ही में पुंछ सेक्टर में सेना की गाड़ी पर हमला किया गया था जिसमें चार जवानों को शहादत देनी पड़ी थी.

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट)/एमएलजेके-एमए को UPA के तहत गैरकानूनी संगठन घोषित किया गया है. यह संगठन और इसके सदस्य जम्मू कश्मीर में राष्ट्रविरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं और आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करते हैं और लोगों को जम्मू कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का स्पष्ट संदेश है कि जो भी हमारे देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के खिलाफ काम करेगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

बता दें कि मसरत आलम भट मुस्लिम लीग मसरत आलम ग्रुप की अध्यक्षता करता है. यह संगठन पाकिस्तान समर्थक प्रचार और अपने राष्ट्रविरोधी हरकतों के लिए जाना जाता है. यह मसरत आलम भट मुस्लिम लीग जम्मू और कश्मीर को भारत से स्वतंत्र करना चाहती है ताकि पाकिस्तान में जम्मू और कश्मीर का विलय हो सके और जम्मू कश्मीर में इस्लामी शासन की स्थापना हो सके.

Exit mobile version