Site icon Buziness Bytes Hindi

करवा चौथ पर दिखा इन Celebs बेहद बिंदास और खूबसूरत अंदाज, देखें तस्वीरें


करवा चौथ पर दिखा इन Celebs बेहद बिंदास और खूबसूरत अंदाज, देखें तस्वीरें

 करवा चौथ के पावन अवसर पर बॉलीवुड, खेल, राजनीति की कई बड़ी हस्तियों ने त्योहार की फोटो शेयर की हैं. सभी बेहद खास अंदाज में करवा चौथ मनाते दिख रहे हैं. कई हस्तियों ने करवा चौथ के व्रत की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. आप भी देखें ये फोटोज

क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से करवा चौथ की एक फोटो शेयर की है. उन्होंने पत्नी प्रियंका के लिए लिखा है कि उम्मीद है कि ये त्योहार उनके बीच प्यार को और बढ़ाएगा.

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी करवा चौथ पर अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक पोस्ट शेयर की हैं. फेंस को उनका ये प्यार भरा अंदाज पसंद आ रहा है.


कैसी भी स्थिति हो, बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस रवीना टंडन हर साल करवा चौथ की पूजा जरूर करती हैं. रवीना ने मोबाइल फोन से पति के दर्शन कर अपना व्रत खोला था. पूजा की उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है.


बॉलीवुड की यह खूबसूरत एक्ट्रेस हाल ही में कैंसर से उबरी हैं. सोनाली ने करवा चौथ के मौके पर पति गोल्डी बहल के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है.


महिप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करवा चौथ की फोटो शेयर की है. इस फोटो में वह संजय कपूर के साथ नजर आ रही हैं.

Exit mobile version