Site icon Buziness Bytes Hindi

एसबीआई कार्ड के ‘दमदार दस’ ऑफर से दस गुना होंगी त्योहारों की खुशियां


एसबीआई कार्ड के ‘दमदार दस’ ऑफर से दस गुना होंगी त्योहारों की खुशियां

नई दिल्ली। त्योहारों की खुशियों को दस गुना करने के लिये एसबीआई कार्ड ने 3 दिनों के मेगा शाॅपिंग फेस्टिव ऑफर 2021 “दमदार दस” को लाॅन्च करने की घोषणा की है। 3 अक्टूबर से शुरू होने वाले अपनी तरह के पहले ऑनलाइन शाॅपिंग फेस्टिवल के दौरान, एसबीआई कार्ड के रिटेल कार्डधारकों को किसी भी घरेलू ई-काॅमर्स साइट से सामान खरीदने पर 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर में ऑनलाइन मर्चेंट ईएमआइ ट्रांजैक्शंस पर ग्राहक सामान की पेमेंट ईएमआई सेे भी कर सकते हैं।

Read also: राममोहन राव ने एसबीआई कार्ड के एमडी-सीईओ का प्रभार संभाला

अपने ग्राहकों के लिये नियमित तौर पर विशेष ऑफर लाने वाला एसबीआई कार्ड त्योहारी सीजन में भी ग्राहकों की खुशियों का पूरा ध्यान रखे हुए है। ‘दमदार दस’ फेस्टिव ऑफर 2021 की लांचिंग कर एसबीआई कार्ड उपभोक्ताओं को अपनी पसंद की “किसी भी” घरेलू ई-काॅमर्स साइट से शाॅपिंग करने की आजादी देगा। एसबीआई कार्ड की विशेष ऑफर में उपभोक्ता तरह-तरह के प्राॅडक्ट्स के साथ मोबाइल और एक्सेसरीज, टीवी और बड़े एप्लायंसेज, लैपटाॅप और टैबलेट, होम फर्निशिंग और किचन एप्लायंसेज, फैशन और लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स एवं फिटनेस संबधी प्राॅडक्ट्स खरीदकर कैशबैक हासिल कर सकते हैं। यह आॅफर इंश्योंरेस, ट्रैवल, वाॅलेट, ज्वेलरी, एजुकेशन, हेल्थकेयर, उपयोगी वस्तुओं के मर्चेंट्स इत्यादि जैसी श्रेणियों में ऑनलाइन खर्च की गई राशि पर लागू नहीं होगा।

एसबीआई कार्ड फेस्टिव ऑफर 2021 के बारे में जानकारी देेते हुए एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक और सीईओ राम मोहन राव अमारा ने कहा, ‘‘एसबीआई कार्ड की ऑफरों को उपभोक्ताओं के लिये सुविधाजनक बनाने के लिये हम डेटा एनालिटिक्स का पूरा इस्तेमाल करते हैं। हमने देखा है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्डधारक अलग-अलग श्रेणियों में अलग-अलग प्लेटफाॅर्म से ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। फेस्टिव सीजन में यह संख्या और बढ़ जाती है। उपभोक्ता केंद्रित संगठन होने के नाते एसबीआई कार्ड उपभोक्ताओं की उभरती जरूरतों के अनुसार उन्हें साधारण लाभ प्रदान करने के तरीके तलाश करता है। एसबीआई कार्ड फेस्टिव ऑफर 2021 उपभोक्ताओं की जिंदगी में सकारात्मकता लाने और उन्हें त्योहार की खुशियां देने के लिए एक और सोची-समझी पहल है। इस ऑफर के माध्यम से हमारा लक्ष्य अपने उपभोक्ताओं को सुविधाजनक, आसान, लगातार और सुरक्षित ढंग से कहीं भी, कभी भी भुगतान की सुविधा देना है।’’

Read also: एसबीआई कार्ड और बीपीसीएल ने लॉन्च किया बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन

एसबीआई कार्ड की डिजिटल कैंपेन लाॅंचिंग में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता जावेद जाफरी अपनी वर्सेटिलिटी एवं मजाकिया किरदार के साथ ब्रांड का मैसेज प्रभावशाली और सहज रूप से लोगों तक पहुंचाएंगे। 3 अक्टूबर 2021 से शुरू हो रहे इस एसबीआई कार्ड फेस्टिव ऑफर 2021 का लाभ भारत में एसबीआई कार्ड के सभी उपभोक्ता उठा सकते हैं। ऑफर के बारे में अधिक जानकारी इस कार्ड को लाॅन्च किये जाने के दिन www.sbicard.com पर उपलब्ध होगी।

Exit mobile version